Jabalpur Home Fire: चूल्हे की चिंगारी से कच्चे मकान में लगी आग, 45 वर्षीय महिला जिंदा जली

Jabalpur Home Fire: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां इमलहापुरा के वार्ड नंबर 9 में शनिवार दोपहर खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी ने एक महिला की जान ले ली। आग इतनी तेजी से फैली कि महिला को घर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कच्चे मकान में फंसी महिला की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय पूजा कोल के रूप में हुई है।

Jabalpur Home Fire

खाना बनाते समय कपड़ों में लगी आग

Jabalpur Home Fire जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पूजा कोल अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इससे पहले उनके पति बंटी कोल मजदूरी से घर लौटे थे। पूजा ने उन्हें खाना खिलाया और इसके बाद पति घर से बाहर घूमने चले गए।

इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी आसपास रखे कपड़ों तक पहुंच गई। कपड़ों में आग लगते ही लपटें तेजी से फैलने लगीं और देखते ही देखते पूरे कच्चे मकान ने आग पकड़ ली। छोटे से कमरे में मौजूद पूजा आग की चपेट में आ गईं और बाहर नहीं निकल सकीं।

Jabalpur Home Fire

घर में फंसी महिला की जलने से मौत

Jabalpur Home Fire आग ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि महिला को बचाया नहीं जा सका। इस दर्दनाक हादसे में पूजा कोल की घर के अंदर ही जलने से मौत हो गई।

बताया गया कि पूजा परिवार की आर्थिक मदद के लिए कबाड़ बीनने का काम भी करती थीं, जबकि उनके पति मजदूरी करते हैं।

Jabalpur Home Fire

बिजली की केबल बनी फायर ब्रिगेड के रास्ते में बाधा

Jabalpur Home Fire घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन घनी बस्ती और रास्ते में नीचे लटक रही बिजली की केबल के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई।

पहले बिजली की केबल को ऊपर करवाया गया, जिसके बाद दमकल वाहन मौके तक पहुंच सका। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक महिला की जान जा चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Jabalpur Home Fire हादसे की जानकारी मिलने पर सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल इस घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।