Jabalpur Fraud Case: फर्म मालिक के परिवार के हस्ताक्षरित चेक से 7.50 लाख रुपये निकाले, कैशियर गिरफ्तार

Jabalpur Fraud Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक फर्म की कैशियर पर भरोसे का गलत फायदा उठाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मदनमहल थाना पुलिस ने विक्रांत ग्रुप फर्म के मालिक और उनके परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर वाले चेक का इस्तेमाल कर बैंक खातों से 7 लाख 50 हजार रुपये निकालने वाली 24 वर्षीय कैशियर खुशबू चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूरी रकम भी बरामद कर ली है।

WhatsApp Image 2026 11 21 at 9.12.51 PM edited

10 महीने से फर्म में कैशियर का काम कर रही थी आरोपी

Jabalpur Fraud Case पुलिस के मुताबिक, गोरखपुर निवासी 58 वर्षीय विकास नेमा की पुराना बस स्टैंड स्थित सुखेजा टावर की दूसरी मंजिल पर विक्रांत ग्रुप के नाम से फर्म है। यहां खुशबू चौधरी पिछले करीब 10 महीने से कैशियर के पद पर काम कर रही थी।

काम के दौरान खुशबू के पास फर्म मालिक और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर वाले चेक रहते थे। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने अलग-अलग बैंक खातों से रुपये निकालने की योजना बनाई।

अलग-अलग बैंक खातों से निकाले 7.50 लाख रुपये

Jabalpur Fraud Case मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब 20 नवंबर 2026 को पंजाब नेशनल बैंक की मदनमहल शाखा से विकास नेमा की पत्नी मंजरी नेमा को चेक की पुष्टि के लिए फोन आया। इसके बाद विकास नेमा बैंक पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि प्रियंका प्रजापति और अमित लोधी चेक से भुगतान कराने आए थे।

Jabalpur Fraud Case पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग बैंकों में परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर वाले चेक देकर कुल 7 लाख 50 हजार रुपये निकलवाए थे।

पुलिस के अनुसार, रकम का पूरा विवरण इस प्रकार है:

  • पंजाब नेशनल बैंक, विजयनगर से अनीता नेमा के खाते से 50 हजार रुपये।
  • पंजाब नेशनल बैंक, अधारताल से अनीता नेमा के खाते से 50 हजार रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा, राइट टाउन से विक्रांत नेमा के खाते से 2 लाख रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा, राइट टाउन से मंजरी नेमा के खाते से 2 लाख रुपये।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा, राइट टाउन से अंश नेमा के खाते से 2 लाख 50 हजार रुपये।

इस तरह अलग-अलग खातों से कुल 7.50 लाख रुपये निकाले गए।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Jabalpur Fraud Case विकास नेमा की शिकायत पर मदनमहल थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

Jabalpur Fraud Case इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 मनीष भारद्वाज और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में मदनमहल थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

घर से बरामद हुए पूरे 7.50 लाख रुपये

Jabalpur Fraud Case जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी खुशबू चौधरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी रजा चौक, हनुमानताल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर वाले चेक से निकाली गई रकम अपने घर में रखे होने की जानकारी दी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 7 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद खुशबू चौधरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में मदनमहल थाना प्रभारी उमेश यादव, सहायक उप निरीक्षक हल्के राम भलावी, राजेश मिश्रा, महिला आरक्षक मंजरी, क्षमा विश्वकर्मा और आरक्षक बालाराम व सुधीर की सराहनीय भूमिका रही।