Sharab Dukan Par Doctor मध्यप्रदेश में सरकारी सिस्टम की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन सागर में शराब की दुकानों पर डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। अब शराब खरीदने पहुंचने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप भी किया जा रहा है। शरीर कमजोर दिखाई देने पर ब्लड सैंपल तक लिए जा रहे हैं। प्रशासन की इस पहल के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या शराब के ठेके पर डॉक्टर बैठाने से शराब के नुकसान को रोका जा सकेगा ?

जहरीली शराब से मौतों के बाद शुरू हुई पहल
Sharab Dukan Par Doctor दरअसल, सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने यह नया प्रयोग शुरू किया है। इसके तहत शराब दुकानों पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। डॉक्टर शराब खरीदने पहुंचने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं और उन्हें शराब छोड़ने की सलाह भी दे रहे हैं।

दो दिन में 147 लोगों की स्क्रीनिंग
Sharab Dukan Par Doctor इस अभियान के तहत महज दो दिनों में 147 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। डॉक्टर लोगों को खाली पेट शराब नहीं पीने, खानपान का ध्यान रखने और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की सलाह दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर ब्लड सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
शराब दुकान पर डॉक्टर, लेकिन क्या इससे रुकेगा नुकसान?
Sharab Dukan Par Doctor प्रशासन की इस पहल ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या शराब खरीदने से पहले हेल्थ चेकअप कराने से शराब का नुकसान कम हो जाएगा? क्या इससे लिवर और शरीर को होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है? और अगर जनता की सेहत इतनी ही महत्वपूर्ण है, तो शराब की बिक्री से जुड़े सवालों पर भी ध्यान दिया जाएगा?

नशामुक्ति या शराब के नुकसान के साथ जीने की सलाह?
Sharab Dukan Par Doctor सरकार एक तरफ नशामुक्ति की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ शराब की बिक्री से राजस्व भी जुटाया जाता है। ऐसे में सवाल है कि शराब दुकानों पर डॉक्टरों की तैनाती लोगों को नशे से बाहर निकालने की कोशिश है या शराब के नुकसान के साथ जीने की ट्रेनिंग ?
Sharab Dukan Par Doctor सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टरों की उपलब्धता, नशामुक्ति केंद्रों की व्यवस्था और जागरूकता अभियान भी उतने ही जरूरी हैं। फिलहाल सागर में शराब के ठेकों पर डॉक्टरों की तैनाती चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन का यह प्रयोग नशामुक्ति की दिशा में कितना कारगर साबित होता है।
