Jabalpur Hotel जबलपुर के एक होटल में खाने को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां शाकाहारी भोजन का ऑर्डर देने वाले एक परिवार को कथित तौर पर पनीर चिल्ली की जगह चिकन चिल्ली परोस दी गई। परिवार के सदस्यों ने शुरुआत में इसे पनीर समझकर खाना भी शुरू कर दिया, लेकिन स्वाद और बनावट में अंतर महसूस होने पर सच्चाई सामने आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई है।

Jabalpur Hotel में शाकाहारी परिवार के साथ क्या हुआ?
Jabalpur Hotel जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम आनंद भामोत्रा अपने परिवार के साथ जबलपुर के सिविल लाइन स्थित नागरथ चौक के नंबर 7 होटल में डिनर करने पहुंचे थे। परिवार पूरी तरह शाकाहारी है। इसलिए उन्होंने होटल स्टाफ को साफ तौर पर शाकाहारी खाना परोसने के लिए कहा था। परिवार ने खाने में पनीर चिल्ली भी ऑर्डर की थी। कुछ देर बाद वेटर खाना लेकर पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने पनीर चिल्ली समझकर खाना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें डिश के स्वाद और बनावट में अंतर महसूस हुआ।

पनीर समझकर खाया चिकन, जांच में खुला मामला
Jabalpur Hotel परिवार ने जब प्लेट में रखी डिश को ध्यान से देखा तो पता चला कि वह पनीर चिल्ली नहीं, बल्कि चिकन चिल्ली थी। यह देखकर परिवार के लोग नाराज हो गए। आनंद भामोत्रा ने होटल स्टाफ और प्रबंधन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। उनका आरोप है कि जब उन्होंने पहले ही शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था, तो इसके बावजूद परिवार को मांसाहारी खाना कैसे परोस दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Jabalpur Hotel इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो में परिवार के सदस्य होटल स्टाफ के सामने नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। खासतौर पर शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि होटल और रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर देते समय ग्राहकों की पसंद और खानपान से जुड़ी बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
होटल संचालक ने साधी चुप्पी
Jabalpur Hotel मामले में होटल संचालक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल होटल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। इस घटना ने एक बार फिर होटल और रेस्टोरेंट में फूड ऑर्डर की सही पहचान और ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
