जबलपुर पुलिस अलर्ट, Gorakhpur में किराएदार युवक हिरासत में

Gorakhpur जबलपुर में भोपाल के रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या के बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जबलपुर के अलग-अलग इलाकों में फ्लैट, डुप्लेक्स और किराए के मकानों में रहने वाले लोगों की सर्चिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत Gorakhpur इलाके में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से अवैध शराब और प्रतिबंधित हुक्का मिलने की बात सामने आई है। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Gorakhpur Jabalpur Police

Read This Also

Gorakhpur में पुलिस का सर्चिंग अभियान

जबलपुर एसपी के निर्देश पर Gorakhpur सीएसपी एमडी नगोतिया के नेतृत्व में शुक्रवार और शनिवार को पुलिस टीम ने Gorakhpur और आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने उन मकानों और अपार्टमेंट्स की जांच की, जहां हाल ही में नए लोग किराए पर आकर रह रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक अपार्टमेंट में हाल ही में कुछ लोगों ने फ्लैट किराए पर लिया था। सर्चिंग के दौरान पुलिस को वहां अवैध शराब और प्रतिबंधित हुक्का मिला। इसके बाद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

03 oct.01 18 00 09.Still004

Read This Also

संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पूछताछ

Gorakhpur सीएसपी एमडी नगोतिया ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक की कुछ बातें और गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। इसी वजह से उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कब से यहां रह रहा था और उसके साथ रहने वाले अन्य लोगों की गतिविधियां क्या थीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की सर्चिंग का उद्देश्य किराए पर रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है।

03 oct.01 17 53 15.Still003

Read This Also

किराएदारों और नए लोगों की होगी जांच

जबलपुर एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किराएदारों, पेइंग गेस्ट, केयरटेकर और हाल ही में मकान या फ्लैट लेने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों से पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Gorakhpur में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्चिंग और सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में रहने वाले संदिग्ध लोगों और अवैध गतिविधियों की समय रहते पहचान की जा सके।