मोहसिन उर्फ जोया किन्नर के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाश मिलने के बाद 24 घंटे में किया खुलासा

Zoya Kinnar :- इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में मिली सिर कटी लाश की पहचान कर ली गई है। लाश की पहचान उसके परिजनों ने की है। बताया जा रहा है, की शव किन्नर मोहसिन उर्फ Zoya Kinnar जोया का है। जोया Zoya Kinnar रविवार से लापता था। जोया के गुम होने के बाद उसके परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में सूचना दी। जब खजराना में सिर कटी लाश मिलने की सूचना आई तो परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो शव जोया का निकला। मृतक की डीएनए रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह स्टार चौराहे के पास शहीद पेट्रोल वाले रोड पर नगर निगम कर्मियों ने सफाई के दौरान एक शव देखा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वे लाश देखकर हैरान रह गए। क्योंकि कमर के नीचे का हिस्सा ही वहां बोरी में बंद मिला। उसका धड़ और सिर गायब था।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वही पुलिस को जानकारी लगी कि इलाके के मोहसिन उर्फ जोया (किन्नर) कुछ दिनों से लापता है। जिसकी गुमशुदगी भी उन्होंने खजराना थाने में दर्ज कराई है। शव देखने के बाद परिजनों ने इसे जोया का ही शव बताया।

आरोपी नूर ने जोया की हत्या के बाद दो टुकड़े कर पैर बांधकर रोड़ किनारे फेंक दिया। बाकी ऊपर का शरीर घर की पेटी में रख दिया। किन्नर जोया की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने मुलजिम को गिरफ्तार कर लिया है। वो उससे संबंध बनाना चाहता था। मना करने पर पहले गला दबाकर मार डाला फिर कटर से पैर काटे और बोरे में बंद कर फेंक दिए। बाकी शरीर घर में ही पेटी में रख लिया।

kinar lash

कल सुबह पुलिस को एमआर-10 खाली प्लाट से चुनरी से बधे पैर मिले थे। उसकी पहचान तीन दिन से लापता मोहसिन उर्फ जोया निवासी चंदन नगर के रूप में हुई थी। उसके भाई ने पुलिस को उसका मोबाइल नंबर दिया था। मोबाइल की कॉल डिटेल और टावर लोकेशन निकाली तो अंतिम लोकेशन खजराना अशर्फी नगर आई थी।

उसकी अंतिम बार यहीं रहने वाले हम्माल नूर मोहम्मद से बात हुई थी। एडीसीपी राजेश व्यास, एसीपी जयंत राठौर और खजराना टीआई दिनेश वर्मा रातभर लगे रहे और एक टीम गठित कर खूनी को पकड़ने में लगवा दी जिसमे एस आई रितेश यादव विनोद यादव जीशान अहमद मेहमूद खान प्रवेश सिंह लोकेंद्र शशांक देवेंद्र की टीम ने आज सुबह चार बजे नूर मोहम्मद को मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके भाई के घर से गिरफ्तार कर लिया उसने कबूला कि वो जोया से संबंध बनाना चाहता था।

vlcsnap 2022 09 01 18h19m25s589

कई दिनों से दोस्ती थी, मगर जोया इसके लिए राजी नहीं थी। दो दिन पहले उसने उसे फोन कर घर बुलाया उससे संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की,जोया के मना करने पर नूर ने रुपट्टे से गला दबाकर मार डाला और शरीर का आधा हिस्सा कटर से काट कर दोनों पैरो को उसी का घागरा फाड़ कर बांध दिए।

बोरे में भरकर एक्टिवा से पैर ले गया और एमआर 10 पर खाली जगह देखकर पैरो को फेंक दिया था । बाकी ऊपर का हिस्सा घर में ही पेटी में बंद कर रख दिया था। पुलिस टीम आज नूर को उसके घर लेकर गई, और लाश का ऊपरी हिस्सा उसकी पेटी से बरामद कर लिया गया चार पांच दिन पुरानी लाश सड़ चुकी थी ।

जिसकी वजह से पूरे इलाके में बदबू फेल गई थी, लाश को पोस्टमार्टम के लिए बड़े अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है, कि हत्या की कुछ और कहानी भी हो सकती है, जिसका पता लगाया जाएगा। DCP संपत उपाध्याय ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को इनाम देने की घोषणा भी कर दी ।