”जाकर बोलो उप्र की एक लड़की बिकने के लिए आई” और खुद की बोली लगा मानव तस्कर को मुंबई से पकड़ लाई इंदौर की थानेदार

Womens Day :- वुमंस डे Womens Day, हमेशा हजारों लाखों बर्षो का इतिहास जिसका ऋणी है उस नारी जाति को सेलिब्रेट और सम्मान करने का दिन Womens Day वुमंस डे. लेकिन नारी जाति का सम्मान करने के लिए यह एक दिन तो बहुत कम है, फिर भी हम यह दिन भी हम हाथ से क्यों जाने दे, हम उन नारियों का सम्मान करने से कैसे चूक जाएँ जो भारत बर्ष ही नहीं पुरे विश्व ले लिए वरदान हैं, और जो भारत बर्ष की नशों में रक्त बनकर दौड़ रही हैं. वह अद्भुत स्त्रियां जो हाथ में लेखनी ने तो वेदों की रचाए रच दे और हाथ में तलवार ले तो धरा का मानचित्र बदल दें.

”हम कितनी भी कोशिश कर ले यह किस्सा रह जाएगा अधूरा किस-किस के नाम ले सांसे कम है और लोग ज्यादा”

इस वीर प्रसूता, धरती ने दो-चार वीरांगना जानी है तो में नाम गिना दूँ, यहां तो पग-पग पर नारियों की शौर्य गाथाय गुंजायमान है, तो हम भारतवर्ष की सभी अद्भुत महिलाओं को नमन करने के लिए उस महिला का सहारा लेंगे जिसने आने वाली कई सदियों तक समाज को एक नया जीवन दिया हैं.

खुद की बोली लगाकर मानव तस्कर को मुंबई से पकड़ लाई इंदौर

पांच हजार से ज्यादा लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वाले बांग्लादेशी तस्कर मामून से लड़कियों की बचाना और उसे पकड़ना कोई मामूली बात नहीं हैं। लेकिन उसे न केवल पकड़ना बल्कि पकड़ कर मुंबई से लाई इंदौर, और इस काम को अंजाम दिया हैं. इंदौर के विजय नगर थाने कि एसआइ प्रियंका शर्मा ने जिन्हे खुद की बोली लगनी पड़ी अपराधियों को पकड़ने के लिए.

बताया जा रहा है कि मुंबई के नालासोपारा जैसी घनी बस्ती में रहने वाला मामून, सालों से विजय दत्त बनकर पूरे देश में लड़कियों की सप्लाई कर रहा था। लेकिन एसआइ प्रियंका शर्मा ने उसे फंसाने के लिए खुद की बोली लगा दी। तीन दिन इधर-उधर घुमाने के बाद मामून बस्ती से बाहर निकला कर प्रियंका ने उसे इंदौर में दबोच लाई.

भोपाल की प्रियंका आज कि मणिकर्णिका

प्रियंका शर्मा 2017 बैच की सब इंस्पेक्टर है, और वो भोपाल की रहने वाली है। उनके दादा कमल लाल भी पुलिस में थे. उन्हें वर्दी में देखकर प्रियंका ने भी पुलिस सेवा में जाने की ठानी लिथी। बीई (कंप्यूटर साइंस) करने के बाद एसआइ के लिए सलेक्शन हो गया। सागर में ट्रेनिंग लेने के बाद प्रियंका की पहली पोस्टिंग इंदौर के विजय नगर थाना में हुई. लसूड़िया और एमआइजी थाने में महिला अफसर न होने के कारण महिलाओं से संबंधित अपराधों के लिए प्रियंका को ही याद किया जाने लगा.

देह व्यापार के अड्डे पर छापा मर 21 लड़कियों को करवाया मुक्त

बता दे प्रियंका उस वक्त चर्चा में आइ जब उन्होंने 2021 में देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार 21 लड़कियों को अपराधियों से मुक्त करवाया था. प्रियंका ने देह व्यापार के उस अड्डे पर छापा मारा जहां बांग्लादेश की 21 लड़कियों को बंधक बना कर रखा गया था. प्रियंका ने उन्हें मुक्त करवाया और करीब 40 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया. फिर इसके बाद प्रियंका ने ड्रग माफिया के विरुद्ध में अभियान छेड़ा और आंटी उर्फ काजल सहित हाई प्रोफाइल घरानों के युवकों को जेल में भेजा.

जाल बिछाकर मानव तस्कर को पकड़ा

पिछले साल नवंबर में प्रियंका ने बांग्लादेश के मानव तस्कर मामून को मुंबई से पकड़ा तो देशभर की जांच एजेंसियां सकते में आ गई. IB, NAI और बांग्लादेशी NCB तक पड़ताल में जुट गई.मामून पहचान छुपा कर मुंबई की पुलिस चौकी नाला सोपारा के सामने ही रहता था. एसआइ जानती थी कि मामून जिसे एनआइए व सीआइडी नहीं ढूंढ पाई, उसे पकड़ना आसान नहीं है. प्रियंका ने जाल बिछाया और दलालों के जरिए खबर भिजवा दी कि उत्तर प्रदेश की एक लड़की बिकने के लिए आई है। तीन दिन बाद मामून घर से बाहर निकला और एसआइ ने उसे दबोच लिया.इसके पहले मामूली जांच एजेसियों के हत्थे नहीं चढ़ा था.