SBI Women Day अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल की घोषणा की है। एसबीआई ने महिला उद्यमियों के लिए ‘अस्मिता’ नाम से एक विशेष ऋण योजना शुरू की है, जिसमें बिना किसी गारंटी के कम ब्याज दर पर लोन दिया जाएगा।
Read More :- Mohammed Shami का बड़ा खुलासा: भारत को दुबई में खेलने का फायदा मिला
SBI एसबीआई ‘अस्मिता’ योजना: महिलाओं के लिए फायदेमंद कैसे?
SBI एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से महिला उद्यमियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिससे वे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) के लिए आसानी से वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी। बैंक के प्रबंध निदेशक विनय टोंस ने इसे तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Read More :- MP government का सख्त फैसला: स्कूलों में शारीरिक दंड पर पूर्ण प्रतिबंध, शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
रूपे ‘नारी शक्ति’ प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी हुआ लॉन्च
SBI एसबीआई ने महिलाओं की वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रूपे द्वारा संचालित ‘नारी शक्ति’ प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी लॉन्च किया है। यह कार्ड विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कई विशेष छूट और लाभ दिए जाएंगे।
Read More :- Patwari Suspend : सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग, कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई
बैंक ऑफ बड़ौदा की महिला ग्राहकों के लिए खास पहल
SBI एसबीआई के अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भी महिला दिवस के अवसर पर भारतीय मूल की महिलाओं के लिए ‘BOB वैश्विक महिला एनआरई और एनआरओ बचत खाता’ लॉन्च किया है। इस खाते के तहत महिलाओं को कई सुविधाएं मिलेंगी, जैसे:
- जमा पर अधिक ब्याज दर
- आवास और वाहन ऋण पर कम प्रसंस्करण शुल्क
- लॉकर किराए पर विशेष छूट
कैसे उठा सकते हैं इन योजनाओं का लाभ?
अगर आप महिला उद्यमी हैं और SBI ‘अस्मिता’ ऋण योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आप अपने नजदीकी एसबीआई बैंक शाखा में संपर्क कर सकती हैं या बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
SBI Women Day महिला दिवस के इस खास मौके पर एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा की इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने बिजनेस व फाइनेंशियल ग्रोथ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं!
