संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 241 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती वैज्ञानिक अधिकारी, स्पेशलिस्ट और अन्य पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 है।
UPSC यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो केंद्र सरकार की नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। UPSC ने वैज्ञानिक अधिकारी, स्पेशलिस्ट और अन्य पदों के लिए नोटिफिकेशन 27 जून 2025 को जारी किया है। इसमें पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें, जैसी पूरी जानकारी दी गई है।
नीचे भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां देखें:
UPSC भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 जून 2025
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2025
आवेदन शुल्क
- SC/ST/Ex-Servicemen/PwD उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
- अन्य उम्मीदवारों के लिए: ₹25/-
- भुगतान का तरीका: ऑनलाइन
आयु सीमा
- आयु सीमा 30 से 50 वर्ष के बीच है।
- हर पद के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से कोई योग्यता होनी चाहिए:
- B.Sc, B.Tech/B.E
- LLB
- BVSC
- M.Sc
- PG Diploma
- MS/MD
UPSC भर्ती 2025 – पदों का विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| रीजनल डायरेक्टर | 01 |
| साइंटिफिक ऑफिसर | 02 |
| एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर | 08 |
| जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर | 09 |
| मैनेजर ग्रेड-I / सेक्शन ऑफिसर | 19 |
| सीनियर डिज़ाइन ऑफिसर | 07 |
| सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट | 20 |
| सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर | 01 |
| साइंटिस्ट B | 05 |
| लीगल ऑफिसर | 05 |
| डेंटल सर्जन | 04 |
| डायलिसिस मेडिकल ऑफिसर | 02 |
| स्पेशलिस्ट | 72 |
| ट्यूटर | 19 |
| असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर | 02 |
| जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर | 08 |
| असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी | 03 |
| डिप्टी डायरेक्टर | 02 |
| असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसल | 14 |
| डिप्टी लेजिस्लेटिव काउंसल | 09 |
| असिस्टेंट शिपिंग मास्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर | 01 |
| नॉटिकल सर्वेयर-कम-डिप्टी डायरेक्टर | 01 |
| असिस्टेंट वेटरिनरी सर्जन | 04 |
| स्पेशलिस्ट ग्रेड II (जूनियर स्केल) | 11 |
| एग्जीक्यूटिव इंजीनियर | 01 |
| असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी | 09 |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत चयन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
