Ukraine Footballers :- आप सभी ने खिलाडियों को हमेशा खेल के मैदान में देखा होगा। खिलाडी हमेशा अपने खेल से अपने देश का नाम रोशन करते हैं। लेकिन अगर वही खिलाडी जंग के मैदान में उतर कर अपने देश की रक्षा करने लग जाए तो समझ लीजिए कि न केवल वह एक खिलाडी हैं बल्कि एक सच्चे देशभक्त भी हैं। कुछ ऐसी ही देशभक्ति दिखाई दिए हैं।
Ukraine Footballers यूक्रेन के दो फुटबॉलर्स ने जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए बंदूक उठाई और खेल के मैदान से निकलकर जंग के मैदान में जा खड़े हुए और अपने देश को स्वतंत्र करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। सलाम हे इन खिलाडियों को और इन सच्चे देशभक्तो को।
बताया जा रहा है, की रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में यूक्रेन के दो युवा फुटबॉलर्स देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। फुटबॉल का संचालन करने वाली इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ प्रोफेशनल फुटबॉलर्स की संस्था फिफ्प्रो ने इस खबर की पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार यूक्रेन के दो फुटबॉलर जिन्होंने देश की रक्षा के लिए मिलिट्री को ज्वाइन किया था। वह रूस के साथ जंग में शहीद हो गए हैं। रूस के साथ चल रहे सीमा विवाद के इस युद्ध में विताली सपैलो और 25 वर्षीय दिमित्रो मार्टियेंको की मौत हुई है। सपैलो कारपेची लिविव की युवा टीम के थर्ड डिविजन गोलकीपर थे।
जबकि मार्टियेंको ने एफसी होस्टोमेल के लिये सेंकेंड डिविजन पर फुटबॉल खेला है। फिफ्प्रो ने इसको लेकर जारी किये गये, आधिकारिक बयान में कहा, ‘यूक्रेन के इन युवा फुटबॉलर्स के परिवार, दोस्त और साथियों के साथ हमारी पूरी सहानुभूति है, जो कि इस युद्ध के दौरान जान गंवाने वाले पहले फुटबॉलर्स हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.
और साथी हमें यह दर्शाते हैं, की एक अच्छी इंसानियत भी होना चाहिए अपने देश के प्रति यह संदेश पूरी दुनिया के लिए लागू होता है, अगर आप खिलाड़ी हैं, या एक सिपाही क्यों ना हो पर लेकिन जब देश की बात आती है, तो सबसे पहले देश ही होना चाहिए सलाम है इन जवानों को ।