उज्जैन में भादो की दूसरी और इस साल की आखरी 6वीं बाबा महाकाल की सवारी निकली। 2 लाख बाबा महाकाल की सवारी में शामिल हुए।

Ujjain Bhado :- उज्जैन में भादो Ujjain Bhado की दूसरी और इस साल की आखरी 6वीं बाबा महाकाल की सवारी निकली। 2 लाख बाबा महाकाल की सवारी में शामिल हुए। उज्जैन के सभी और आसपास की तमाम जिले से बैंड वाले पहुंचे बाबा महाकाल की सवारी में प्रस्तुति दी लगभग 50 से ज्यादा बड़े बैंड बाजे वाले बाबा महाकाल की सवारी में हुए शामिल। गाने, बाजे, डीजे की म्यूजिक पर बाबा के निकली सवारी। सावन के आखरी सवारी के दिन आज जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने छुट्टी घोषित कर दिया था।

श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में 4 बजे भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकली । शाही सवारी मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया जा गया है। बाबा के भक्त राजाधिराज के स्वागत के इंतजार में घंटो बाबा के एक झलक के दर्शन के लिए खड़े रहे।

[fvplayer id=”53″]

महाकालेश्वर की शाही सवारी में रजत जडि़त पालकी में भगवान महाकाल बाबा चन्द्रमोलीश्वर स्वरूप में विराजित होकर निकले और हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ के ऊपर श्री उमा महेश के मुखारविंद, डोल रथ में श्री होलकर स्टेट का मुखारविंद व बैलगाड़ी में डोलते हुए रथ पर श्री सप्तधान मुखारविंद विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलें। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का पूजन-अर्चन होने के पश्चात अपनी प्रजा के हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के द्वारा पालकी में विराजित भगवान चन्द्रमोलेश्वर को सलामी दी गई।

इन मार्गो से निकली शाही सवारी

बाबा महाकाल चन्द्रमोलेश्वर के रूप में पालकी अपने निर्धारित समय शाम 4 बजे से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षीबाजार चौराहा, कहार वाड़ी, हरसिद्धीपाल से रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर पूजन-अर्चन के बाद शाही सवारी रामानुजकोट, बंबई वाले की धर्मशाला, गणगौर दरवाजा, खाती समाज का श्री जगदीश मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, कमरी मार्ग, टंकी चौराहा, तेलीवाडा, कंठाल, सतीमाता मंदिर, छत्री चौक, श्री गोपाल मंदिर पर पहुंचेगी। गोपाल मंदिर पर सिंधिया स्टेट द्वारा पररम्परानुसार पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमोलीश्वर का पूजन किया जायेगा। उसके बाद सवारी पटनी बाज़ार, गुदरी चौराहा, कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा होते हुए पालकी मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

शाही सवारी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भगवान महाकाल की शाही सवारी को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने ठोस सुरक्षा इंतजाम भी किए था । सवारी के दौरान बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेगें। इस आधार पर पुलिस प्रशासन ने अन्य जिलों से भी पुलिस बल सवारी मार्ग पर लगाया है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल के अनुसार शाही सवारी के लिए जिले के अलावा अन्य जिलों से करीब 1500 पुलिस के जवान को व्यवस्था में लगाया गया है। सवारी मार्ग में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। सवारी मार्ग में बेरिकेटिंग की गई है।

शाही सवारी के लिए अवकाश घोषित

उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी और तराना में तिभांडेश्वर महादेव की सवारी होने से कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन व तराना तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।