Triple talaq Indore :- कानून बन जाने के बाद भी Triple talaq तीन तलाक की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। महिलाओं को आए दिन इस प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है। और अब तो Indore शहर में फिर ऐसी घटना हुई है, जिस में रमजान के पाक महीने में एक व्यक्ति ने तीन बार तलाक बोलकर 20 साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया। प्रेमिका के साथ रहने के चक्कर में पत्नी व दो बच्चों को घर से निकाल दिया। ये काफी बहुत ही शर्म नाक ही लोग अपने 20 साल पुराना रिश्ता को पल भर मे ही छोड़ दियागया।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सदर बाजार क्षेत्र में हुई। महिला ने Indore पुलिस से शिकायत भी की। महिला ने कहा कि उसके पति के खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने बताया कि पति का नाम मोहम्मद खालिद कुरैशी और (45) निवासी हिना पैलेस कॉलोनी खजराना है।
उसका निकाह का निकाह जाहिदा बी से हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। मोहम्मद खालिद बकरे का कारोबार करता है। जब जाहिदा को खालिद की प्रेमिका की जानकारी लगी तो उसने पति से इस बारे में सवाल भी पूछे। इसके बाद दोनों में बहस चालू होगी, फिर दोनों के बीच जोरदार विवाद हुआ।
बुधवार को खालिद घर पहुंचा और दहलीज पर खड़े होकर जाहिदा से तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद जाहिदा को उसके दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। जाहिदा ने अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी।
परिजनों ने खालिद को समझाया, लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं है। इसके बाद जाहिदा ने पुलिस से शिकायत की। जाहिदा बी के मुताबिक 20 साल पहले उसका खालिद से निकाह हुआ था। 18 और 15 साल के दो बेटे हैं। ससुराल वाले भी इस मामले में मदद नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।