T20 World Champion वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ ही फैंस के लिए एक नया दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले विराट कोहली ने संन्यास का ऐलान किया था, उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी T20 World Champion इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जडेजा ने टीम इंडिया की जीत के एक दिन बाद 30 जून को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की।
Read More :- Sarkari Naukri in CG – छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की आई बहार, जल्दी भरिए फॉर्म छूट ना जाए मौका
खेलते रहेंगे बाकी फॉर्मेट
T20 World Champion रवींद्र जडेजा ने अपने भावुक पोस्ट में यह साफ किया कि वे वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में खेलते रहेंगे। उन्होंने लिखा कि वर्ल्ड कप जीतना उनके टी20 करियर का सबसे बड़ा पड़ाव था। जडेजा ने कहा कि दिल में खुशियों को भरे हुए वो टी20 इंटरनेशनल से विदा ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो हमेशा से देश के लिए अपना पूरा दम लगाकर योगदान देते रहे हैं और बाकी फॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।
View this post on Instagram
टी20 वर्ल्ड कप में जडेजा का प्रदर्शन
इस वर्ल्ड कप में रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के लिए सभी 8 मैच खेले, हालांकि टूर्नामेंट उनके लिए खास नहीं रहा। वे न तो बल्ले से कुछ कमाल दिखा पाए और न ही गेंदबाजी में असर डाल पाए। टूर्नामेंट की 7 पारियों में उन्हें बॉलिंग का मौका मिला लेकिन वे सिर्फ 1 विकेट ही झटक सके। वहीं 5 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 35 रन ही निकले। हालांकि, फील्डिंग में उनका कमाल जारी रहा और उन्होंने कई रन रोके।
Read More :- BreakUP ! की अफवाहों के बीच Malaika Arora ने Arun Kapoor का जन्मदिन नहीं मनाया; Birthday का वीडियो हुआ वायरल
जडेजा का टी20 इंटरनेशनल करियर
रवींद्र जडेजा ने फरवरी 2009 में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू किया था। तब से अब तक वे लगभग हर टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा रहे। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में वे चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सके थे। अपने करियर में जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 74 मैच खेले, जिसमें 21 की औसत से 515 रन बनाए और 29.85 की औसत से 54 विकेट हासिल किए।
Read More :- रानी दुर्गावती बलिदान दिवस प्रदर्शनी: ऐतिहासिक धरोहरों का छायांकन और सम्मान
रवींद्र जडेजा के इस फैसले से फैंस को झटका जरूर लगा है, लेकिन उनके करियर के बाकी फॉर्मेट में उनकी उपस्थिति टीम इंडिया के लिए एक बड़ी ताकत बनी रहेगी।
