SP Pradeep Sharma :- राजगढ़ जिले मे SP Pradeep Sharma एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन मे जंहा पुलिस गुम व अपहृत हुए नाबालिक बालिका व बालको को तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर रही है,वंही इस तरह की घटनाये भी कम होने का नाम नही ले रही है।
ऐसे मे आमजन अब उक्त मामलो मे थानों का घेराव,ज्ञापन आदि ये सब बातें धीरे -धीरे आम होने लगी है,ऐसा लगता है जैसे आमजन का धीरे-धीरे पुलिस पर से भरोसा ही उठता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले की सुठालिया तहसील के अंतर्गत आने वाले गंगाहोनी गांव का है जंहा परिजनों का आरोप है कि,21 अप्रैल को उनकी नाबालिक पुत्री को हासरोद गांव का एक युवक भगाकर अपने साथ ले गया,जिसका आज दिनांक तक भी अता पता नही है।
ऐसे मे परिजनों व समाज के लोगो मे आक्रोश है कि,आखिर 4 दिवस बीत जाने के बाद भी पुलिस उनकी नाबलिक पुत्री व आरोपी युवक का पता नही लगा पाई।
उसी क्रम मे सामाजिक पदाधिकारी व सामाजिक बंन्धुओ के साथ सुठालिया थाने पहुंचे परिजनों ने उनकी नाबालिक पुत्री को 2 दिवस मे उन्हें सुपुर्द करने के लिए अल्टीमेटम दिया है,साथ ही ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन, धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है। लोधी समाज के पदाधिकारियो ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि,हमारे द्वारा उपरोक्त मामले से राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा,सुठालिया थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी व विवेचना अधिकारी एसआई अर्जुन सिंह को अवगत कराया गया है। जिसमे उन्होंने हमें शीघ्र ही उक्त नाबालिक बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द करने का आश्वासन दिया है। सुठालिया थाने मे ज्ञापन सौंपने वालो मे सभी सामाजिक पदाधिकारी व सदस्य अधिक संख्या मे उपस्थित रहे।
आपको बतादे नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने का राजगढ़ जिले का यह पहला मामला नही है, बल्कि जिले के हर थाने मे एक न एक दिन छोड़कर इस तरह के मामले सामने आते है,जिनमे नाबालिक बालिकाओ को आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाते है। जिनमे से कई प्रकरण मे गिरफ्तार हुए आरोपी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होकर जेल में सजा काट रहे है,लेकिन उसके बावजूद भी बालिका व महिला सम्बन्धी अपराधों की संख्या जिले मे लगातार बढ़ती ही जा रही है।
वंही बालिका व महिला सम्बन्धित सहित अन्य अपराधों पर लगाम लगाने के लिए राजगढ़ जिले मे पुलिस के द्वारा आपरेशन आई भी चलाया जा रहा है जिसमे आमजन से दुकानों व मकानो के बाहर कैमरे लगवाने की भी अपील की जा रही है,लेकिन उसके बावजूद भी जिले मे लगातार बढ़ रहे बालिका व महिला सम्बन्धित अपराध कन्हि न कन्हि कनून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर रहे है।
