SDM Rural in Jabalpur :- जबलपुर तहसील कार्यालय में SDM Rural in Jabalpur एसडीएम ग्रामीण के पास पदस्थ लिपिक को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में आए लिपिक का नाम इंद्रजीत भूरिया है। लिपिक को मुआवजा राशि का भुगतान करना था और उसके ही एवज में वह शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे।
अगर इस तरह रिश्वत ली जाएगी तो इस देश के भविष्य का क्या होगा। हमारी आने वाली पीढ़ी भी रिश्वतखोर बन जाएगी जिससे इस देश का विकास थम सा जाएगा। और हमारा देश तरक्की नहीं कर पाएगा।
जिसकी शिकायत उन्होंने लोकायुक्त एस.पी संजय साहू से की थी लोकायुक्त डी.एस.पी दिलीप झरबड़े ने बताया कि शिकायतकर्ता विकास कुमार दुबे के पिता कृष्ण कुमार दुबे का प्रकरण ग्राम घाना के खसरा नंबर 4/2 में चल रहा है जिसमें चार दुकानें पक्की है। उनका अधिग्रहण शासन ने किया था, अधिग्रहण के एवज में आवेदक को 194000 रुपए स्वीकृत किए गए थे।
उसी राशि को निकालने के लिए लिपिक इंद्रजीत भूरिया के द्वारा 5000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता विकास कुमार दुबे और उसके पिता कृष्णकांत दुबे को मुआवजा राशि देने के लिए इंद्रजीत भूरिया के द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था।
कई मर्तबा शिकायतकर्ता तहसील कार्यालय के चक्कर भी लगा चुके थे, पर उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी। एसपी लोकायुक्त संजय साहू ने शिकायत का परीक्षण करवाने के बाद आज टीम को कार्रवाई के लिए तहसील कार्यालय भेजा जहां कार्यवाही की गई है।
अगर इन रिश्वतखोर ओं के साथ क्या करना चाहिए इस पर सरकार को ज्यादा ध्यान देना होगा, जिस से आने वाली पीढ़ी पर बुरा असर ना पड़े और हमारे देश का भविष्य अच्छा हो सके और हमारा जबलपुर वह भारत देश और देशों की तरह तरक्की करें