सारा हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल, कहा मुस्लिम हो शर्म करो,

Sara Ali Khan Social Media :- सोशल मीडिया पर कई बार धर्म के आधार पर महिलाओं को निशाना बनाया जाता है । आए दिन कई ऐसे कंटेंट्स सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया हैं। इस बार एक और भारतीय महिला को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हैं।

आप सभी जानते हैं । कि हम भारतीय सभी त्योहारों को बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। फिर वह दीवाली हो या ईद, महाशिवरात्रि हो या रमजान के दिन इन सभी त्योहारों धूमधाम मनाए जाता हैं, साथ ही कहा जाता है, की भगवान की ना कोई जात-पात होती हैं, और ना ही कोई धर्म, क्योकि उसके नाम, रूप और उसकी भक्ति के तरीके अनेक हो सकते हैं, पर भगवान तो एक ही होता हैं।

हम भारतीय है, और हर भारतीय के दिल में केवल एक ही बात होती है। ”कि ईश्वर अला तेरो नाम सबको सन्मति दे भगवान” फिर क्यों इस देश में धर्म को लेकर महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। खासकर उन महिलाओं को जिनके पिता मुस्लिम हैं और माँ हिन्दू।

जी हाँ मामला हैं, इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस Sara Ali Khan सारा अली खान को सोशल मीडिया पर धर्म के आधार पर निशाना बनाने का कहा जाता है, कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को अक्सर भारतीय त्योहारों को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी, Sara Ali Khan सारा का एक बहुत ही धर्मनिरपेक्ष परिवार में हुआ है, और वह सभी धर्मों को समान उत्साह और सम्मान के साथ मानने में विश्वास करती हैं। हाल ही में वो शिवरात्रि के मौके मध्य प्रदेश में ॐकारेश्वर मंदिर ज्योतिर्लिंग पर भगवान शिव के दर्शन करने पहुंची.

सारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो भगवान शिव के मंदिर में बैठी हैं। उन्होंने माथे पर चंदन का टिका लगाया है। सादगी से भरी अपनी इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया। ‘हैप्पी महाशिवरात्रि जय भोलेनाथ।’ हर बार की तरह सारा के इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं।

कुछ लोगों को सारा की यह तस्वीर बहुत पसंद आई. वहीं, अब कुछ लोगो ने एक बार फिर धर्म को निशाना बनाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। इसी के साथ लोगो ने ट्रोलर्स के एक वर्ग ने मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू त्योहार मनाने के लिएलोगो ने उन्हें ना सिर्फ कोसा बल्कि कई और लोगो ने ट्रोलर्स को ‘धर्मनिरपेक्ष भारत’ की याद दिलाने और उनसे शांति बनाए रखने का आग्रह करने का बचाव किया।

लेकिन सोशल मीडिया यूजर यहाँ भूल गए की वह भी भारत के नागरिक है। और सारा एक भारतीय महिला, जिसको भारत का संविधान पूर्ण रूप से स्वतंत्रता देता हैं। साथ ही यूजर यहाँ भी भूल गए की अगर सारा के पिता मुस्लिम है, तो उनकी माँ हिंदू धर्म से आती है।

जितना हक उन्हें अल्लाह की इबादत करने का है। उतना ही भगवन की भक्ति का, फिर भी अगर धर्म के आधार पर महिलाओं को निशाना बनाया जाएगा तो यहाँ बोलना उचित नहीं होगा की हमारा देश ‘सेक्युलर’ है।