संस्कारधानी जबलपुर में मिक्स मार्शल आर्ट एम.एम.ए. खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने सुनहरा मौका

Sanskardhani Jabalpur संस्कारधानी जबलपुर Sanskardhani Jabalpur में पहलीबार इंडियन ओपन मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपनी अपनी प्रतिभाओं का बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएॅं देते हुए कहा कि जबलपुर संस्कारधानी के मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों के लिए यह सुनहर प्लेटफार्म है। जहॉं पर सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकेगें।

जबलपुर में पहली बार मिक्स मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

9d94cf8e 30ad 4a67 a38a 62fd0dc5cdb2

चैम्पियनशिप आयोजन के संबंध में एम.एम.ए. के सचिव नागेश राव ने जानकारी देते हुए बताया कि विशिष्ट अतिथि भारत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता की महाकौशल कॉलेज के प्राचार्य डॉ ए. सी तिवारी जी, एम.एम.ए. जबलपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह, शिव यादव, पार्षद श्याम कनोजिया, पार्षद संजय साहू, एम.एम.ए. के फेडरेशन के अध्यक्ष शरीफ बापूजी, महासचिव प्रसाद गायतोंडे, संजय मिश्रा जिला चिकित्सा अधिकारी, आयोजन सचिव नागेश राव की उपस्थिति में किया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर अतिथियों के द्वारा किया गया.

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने महाकौशल कॉलेज परिसर में किया पहली एम.एम.ए. चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत आयोजक सदस्यों के द्वारा किया गया अपने अतिथि उद्बोधन में महापौर जी ने कहा मिक्स मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस के लिए महत्वपूर्ण साधन है उन्होंने कहा महिलाओं तो आत्मरक्षा के गुर सीख रही है परंतु पुरुषों को भी इसमें आगे आना पड़ेगा उन्होंने सभी खिलाड़ियों का संस्कारधानी में स्वागत करते हुए उन्हें जबलपुर दर्शन हेतु भेड़ाघाट में वोटिंग के लिए आमंत्रित किया एवं उन्हें मां नर्मदा के दर्शन हेतु निःशुल्क सहायता अपनी ओर से प्रदान करने की घोषणा की। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि अन्य खेल तो शहर में होते रहते हैं, परंतु यह खेल जो आयोजित किया जा रहा है उसका दृश्य अद्भुत है।

उद्घाटन के पूर्व सभी प्रतिभागियों में चैम्पियनशिप को लेकर देखा गया भारी उत्साह

भारत सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर खेल को बढ़ावा देने हेतु जो भी सहायता या मदद की आवश्यकता होगी मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। आत्मरक्षा के गुण जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है या खेल उसके लिए उपयुक्त है इस अवसर पर महासचिव मध्यप्रदेश एसोसिएशन से विकास शर्मा, गौरैया यादव, अजय बाथरे, हर्षा जार्ज, शुश्री नीलम चंसौरिया, पीटर जॉन, ज्योति जुंगगारे, संदीप यादव, सैफ खान किरण सेठी, ममता पांडे, भगवान सिंह, शैलेंद्र डेविड आदि उपस्थित थे एवं मेडिकल की सुविधा हेतु फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अलका मिश्रा एवं मार्बल सिटी हॉस्पिटल की पूरी टीम उपस्थित रहे।