रायपुर Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर 26 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। राजधानी रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
Read More :- Jabalpur road accident पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत
राज्य के अन्य जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह
Republic Day 2025 गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा जाएगा।
Read More :- Keerthy Suresh and Antony Thattil ने ‘नाडान मलयाली’ आत्मा को किया उजागर: सपनों की शादी की झलक
जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी
- कोरबा: केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
- रायगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
- बस्तर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- दुर्ग: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- सूरजपुर: आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम
- महासमुंद: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
- दंतेवाड़ा: वन मंत्री केदार कश्यप
- जशपुर: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- बिलासपुर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- राजनांदगांव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- बलरामपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
सांसद और विधायकों की जिम्मेदारी
- धमतरी: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
- कबीरधाम: सांसद विजय बघेल
- गरियाबंद: सांसद संतोष पांडेय
- कोरिया: सांसद चिंतामणि महाराज
- बलौदाबाजार: सांसद रूपकुमारी चौधरी
- जांजगीर-चांपा: सांसद राधेश्याम राठिया
- खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद कमलेश जांगड़े
- कांकेर: सांसद महेश कश्यप
- सुकमा: सांसद भोजराज नाग
- कोंडागांव: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
- नारायणपुर: विधायक लता उसेंडी
- बेमेतरा: विधायक गुरु खुशवंत साहेब
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: विधायक गोमती साय
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची
- बालोद: विधायक ललित चंद्राकर
- सक्ती: विधायक पुन्नूलाल मोहले
- मुंगेली: विधायक अमर अग्रवाल
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक अजय चंद्राकर
- बीजापुर: विधायक चैतराम अटामी
समारोह का मुख्य आकर्षण
Read More :- PC game 2025 में लॉन्च होने वाले सबसे बेहतरीन Video Game
Republic Day 2025 गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सभी जगह देशभक्ति का माहौल रहेगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा।