रेप के आरोपी ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर खुदकुशी की: हालत नाजुक; आरोपी बना रहा था समझौता करने का दबाव

Ranjhi जबलपुर: रांझी Ranjhi थाना क्षेत्र के रिछाई इलाके में रेप के एक आरोपी ने 20 वर्षीय युवती और उसकी मां पर चाकू से हमला करने के बाद खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हुईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More :- छत्तीसगढ़: साय कैबिनेट के अहम फैसले – सरकारी कर्मचारियों के लिए 4% DA बढ़ोतरी, लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान

मां-बेटी पर हमला कर खुद की जान ली

Ranjhi पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजे 26 वर्षीय युवक विशाल उर्फ शुभम राजपूत युवती के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने युवती और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को बाथरूम में बंद कर चाकू से हमला कर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर विशाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल मां-बेटी की हालत अभी भी गंभीर है और वे एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

Read More :- एक जनवरी 2025 से शुरू हो सकती है जनगणना, प्रशासनिक सीमाएं 31 दिसंबर तक फ्रीज

जेल से छूटकर आया था आरोपी

विशाल राजपूत पर 2023 में गोहलपुर थाने में युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया था। उस दौरान पीड़िता अपनी मां के साथ आरोपी के घर के पास रहती थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन करीब छह माह पहले विशाल जेल से रिहा हुआ। रिहाई के बाद वह युवती और उसकी मां पर समझौता करने और केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इस दौरान उसकी युवती से कई बार झड़प भी हुई।

Read More :- ख़तरनाक और शर्मनाक: शाह ने कांग्रेस पर तुषार गोयल के ड्रग बस्ट मामले में हमले किए

पहले भी धमकाने का आरोप

जून 2024 में युवती ने फिर से पुलिस में शिकायत की कि विशाल उसे धमकाकर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। इसके बाद विशाल को फिर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, और उसे जेल भेज दिया गया। हाल ही में वह फिर से जेल से बाहर आया था। लगातार मिल रही धमकियों के चलते पीड़िता और उसकी मां ने अपना पुराना घर छोड़कर रिछाई में रहना शुरू कर दिया था।

Read More :- Bhupesh Baghel के बेटे Chaitanya से थाने में 4 घंटे पूछताछ: बयान दर्ज कराया, CSP ने कहा- आरोपी करीबी, बेटे-बेटी का मोबाइल जब्त

तीन दिन पहले भी मिली थी धमकी

तीन दिन पहले भी विशाल ने युवती के घर पहुंचकर उसे और उसकी मां को धमकाते हुए समझौता करने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। उसने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो परिणाम बुरे होंगे। गुरुवार रात फिर से वह युवती के घर आया और दरवाजा खोलते ही ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां-बेटी को पेट और कमर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद विशाल बाथरूम में गया और वहां खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या कर ली।

Read More :- MP के 28वें चीफ जस्टिस बने Justice Suresh Kumar Kait :6 महीने का होगा कार्यकाल; जामिया हिंसा, सीएए जैसे मामलों के लिए जाने जाते हैं

मृतक के मामा का बयान

विशाल के मामा समर सिंह राजपूत का कहना है कि उनके भांजे पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने दावा किया कि विशाल ने युवती से लव मैरिज की थी और कुछ समय तक दोनों साथ रहे। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही युवती की मां और भाई उसे घर से ले गए और फिर विशाल पर रेप का केस दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया।

विशाल ने अपने बयान में कहा था कि मां-बेटी उसे परेशान कर रही थीं और उसके खिलाफ बार-बार अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज करवा रही थीं। चार दिन पहले भी मां-बेटी ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।