Rajwada Indore :- होली खेले रघुवीरा,,,,,,,,, गीत के साथ रंग उड़ाती होली के हुरियारों की टोलियां रंगारंग गेर के साथ उत्साह और उल्लास से सराबोर होकर निकली Rajwada Indore राजवाड़े पर रंगारंग गेर देखने और उसमें शामिल होने के लिए लाखों की भीड़ जुट गई। 2 साल बाद निकली गैर को लेकर हर किसी में उत्साह दिखाई दिया। दूसरे शहरों से सैकड़ों लोग इंदौर की होली देखने आए।
लाखों लोगों की भीड़ द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर राजवाड़ा Rajwada Indore पर ही जमे रहे और पल-पल और हुरियारों की गतिविधि पर नजरें जमाए रखें। गैर के निकलते ही निगम ने पहली बार स्वच्छता में पांच बार देशभर में नंबर वन आने का दायित्व निभाते हुए पूरे राजवाड़ा सहित समूचे क्षेत्र को कुछ घंटे में ही चकाचक कर दिया।
धुलेडी से ज्यादा रंगपंचमी पर रंग खेलने की परंपरा है। इस दिन गैर में शामिल होकर होली खेलने का मजा ही कुछ और होता है। इसके चलते ही इस बार भी गैर में शामिल होकर होली खेलने वालों की भरी भीड़ राजवाड़े पर जमा हुई। बताया जा रहा है कि लाखों लोगों ने गैर को निहारा और होली का आनंद लिया। होली के रंग में रंगी मतवाले होली है, कहने के साथ ही लोगों पर रंग और गुलाल की बरसात करते रहे। गोराकुंड, इतवारिया बाजार, नरसिंह बाजार से शुरू हुई लोगों की भीड़ राजवाड़ा सराफा, शीतला माता बाजार, जवाहर मार्ग पर रही।
कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक गैर में 5 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल हुए, जो पहले से 2 गुना है। यह अब तक की सबसे बड़ी सांख्य मानी जा सकती है। गैर के दौरान राजवाड़ा में पैर रखने की जगह नहीं थी। कलेक्टर मनीष सिंह और कमिश्नर हरिनारायण मिश्र सहित अन्य अफसर एक बिल्डिंग से माहौल पर नजर रख रहे थे।
राधा कृष्ण फाग यात्रा में लहराए ध्वज
मोरल क्लब की पहली गैर रंग उड़ाते हुए सबसे आगे निकली। इसके बाद राजवाड़ा पर हिंद रक्षक संगठन की फाग यात्रा एकलव्य गौड़ के नेतृत्व में पहुंची। राधा कृष्ण फाग यात्रा के युवा भगवा ध्वज लेकर चलते रहे। साथ ही भारत माता की जय के जयघोष लगाते निकले तो एक अद्भुत ही नजारा दिखाई दिया।
मोरल क्लब के वाहनों में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ शहीद विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्रक आगे चल रहा था।क्लब के अभिमन्यु मिश्रा और अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि गैर में 20 से अधिक ट्रेक्टर 3 कंप्रेसर मशीन और एक मिसाइल से रंग-गुलाल बरसे। यवक-यवतियों महिलाओं-बच्चे में इस बार गैर को लेकर जबरदस्त उत्साह था। लोग टोलियों में रंग गुलाल उड़ाते चल रहे थे। ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर युवा नाचते दिखे।
काबिलियत का प्रदर्शन किया निगम ने रंगपंचमी के दिन रंगारंग गैर निकलते ही नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में सफाई के लिए पहुँच गए। स्वच्छता विभाग प्रभारी अखिलेश उपाध्याय और अपर आयुक्त संदीप सोनी की मौजूदगी में जेसीबी, और कई मशीनों सहित करीब 50 से ज्यादा निगम वाहनों से सफाई को तेजी से पूरा किया गया।
बताया जा रांझा है की अकेले राजवाड़ा क्षेत्र की सफाई करीबन एक घंटे में ही पूरी कर दी गई थी। उसके बाद सफाईकर्मी सड़कों की साफ-सफाई में जुटे। इस तरह पहले बार नगर निगम ने स्वच्छता में शीर्ष स्थान हासिल करने का प्रदर्शन किया। जिससे निगम अफसरों और कर्मचारियों की जमकर तारीफ की गई।
