Rajgarh District :- राजगढ़ जिले में एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियो पर लगातार कार्यवाई की जा रही है और उनकी धरपकड़ कर उन्हें Rajgarh District जेल की सलांखो के पीछे पहुंचाया जा रहा है। आपको बताडे राजगढ़ जिले में चोरी व अन्य अपराधों को रोकने के उद्देश्य से चेकिंग पॉइंट्स लगाकर रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमे राजगढ़ जिले के समस्त थानो की पुलिस चेकिंग पॉइंट्स लगाकर अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियो की धरपकड़ कर कार्यवाई कर रही है। उसी क्रम में राजगढ़ जिले की करनवास पुलिस को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में साफलता प्राप्त हुई है,जिस पर NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
करनवास थाना प्रभारी ने गुरुवार को उक्त मामले की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि,जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार की जा रही धरपकड़ कार्यवाही में करनवास पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की एक व्यक्ति, पनाली जोड़ पर किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है जिसके पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक है। सूचना विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त होने पर से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस की टीम रवाना होकर पनाली जोड़ पर पहुंची।
जंहा मुखबिर के द्वारा बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति पनाली जोड़ पर किसी का इंतजार करते हुए पाया गया, उक्त व्यक्ति का नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम पप्पू सिसोदिया ग्राम गुलखेड़ी थाना बोड़ा का होना बताया।
उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की जेब मे से एक पारदर्शी पॉलिथीन मिली जिसको खंगालने पर पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ स्मैक भरा होना पाया गया। स्मैक के संबंध में पप्पू सिसोदिया से बैध दस्तावेज मांगे गए जो उसके पास से प्राप्त नही हुए।
आरोपी का यह कृत्य NDPS एक्ट के अंतर्गत होने से आरोपी के पास से कुल 8 ग्राम स्मैक जिसकी अनुमानित कीमत ₹80,000/ है को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। और आरोपी पर थाना करनवास मे अपराध क्रमांक 117/2022 धारा 8/21 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ,व आगामी कार्यवाई की जा रही है।
अवैध मादक पदार्थ मे लिप्त आरोपी पर उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करनवास अजय यादव और उनके हमराह स्टॉफ कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक धनसिंह यादव, प्रधान आरक्षक गोपाल खींची, आरक्षक सुनील जाट, आरक्षक जयप्रकाश व आरक्षक अजय जाट का विशेष योगदान रहा। आपको बतादे राजगढ़ जिले में। पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार में लिप्त आरोपियो पर लगातार कार्यवाई की जा रही है,उसी क्रम में करनवास पुलिस के द्वारा उक्त कार्यवाई को अंजाम दिया गया है।
