Rajasthan :- कहा जाता हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। इसी बात को धियान रखते हुए हम आप को ऐसी बात बताने जारहे है। जब Rajasthan राजस्थान के करौली में हुई हिंसा के बीच कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला। जहां आग की भीषण लपटों के बीच एक पुलिसकर्मी ने एक मासूम समेत 3 लोगों की जान बचाई। और आग में फंसे लोगों को बचाने वाले पुलिसकर्मी का नाम नेत्रेश शर्मा है।
जो Rajasthan राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की पद पर हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर उनका यह काम खूब पसंद किया जा रहा है। और हर तरफ वायरल भी होरा है, कंधे पर लिए मासूम को आग से बचाने वाली फोटो की हर कोई तारीफ कर रहा है।
राजस्थान सरकार ने दिया तोहफा
इधर, राजस्थान सरकार ने भी कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की जमकर तारीफ की है। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें पदोन्नति का तोहफा भी दिया है। सब से अछि बात तो यहाँ हे की भीषण आग की चपेट में मासूम समेत तीन की जान बचाने वाले कांस्टेबल को पदोन्नति देते हुए हेड कांस्टेबल बना दिया गया। इसी के साथ सीएम गहलोत ने कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा से फोन पर बात कर उन्हें शाबाशी भी दी।
गौरतलब है कि राजस्थान के करौली में बीते शनिवार को उपद्रव और आगजनी हुई। और दुकानों के साथ-साथ कई मकानों में भी आग लगा दी गई थी। इसी के साथ दो लाख की दुकानों के बीच एक मकान भी जल रहा था। जिसमें मासूम बच्चों के साथ उनकी मां और एक अन्य महिला भी फंसी थीं। जीने की आस खो चुकी इन महिलाओं और बच्चों के कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा ने देवदूत बनकर आग से बाहर निकाल और उनकी जान बचाली।
राजस्थान में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई
राजस्थान के करौली हिंसा और आगजनी देखते हुए जिले में कर्फ्यू की अवधि 7 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। और इसी के साथ अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि स्थिति अभी संयम में है। करौली जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बतया कि, मौजूदा परिस्थितियां कानून व्यवस्था के अनुरूप अस्पष्ट नहीं है, ऐसे में कर्फ्यू की अवधि 7 अप्रैल की मध्यरात्रि तक बढ़ाई जा रही है। वहीं, कर्फ्यू के वक्त दूध, सब्जी, और आवश्यक सामान की खरीदारी के लिये पुलिस की मौजदूगी में हर दिन दो घंटे की छूट दी जाएगी। सोमवार की छूट में कहीं से भी कोई भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
13 आरोपी कोर्ट में पेश
इधर हिंसा और आगजनी की घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर बुटोलिया ने बतया कि, हिंसक घटना कार्य में गिरफ्तार 13 आरोपियों को सोमवार को लोकल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं।
