Raipur Central Jail में शराब और गांजा की बड़ी खेप बरामद, अधिकारी देने से बच रहे जवाब

Raipur Central Jail रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में भारी मात्रा में महंगी शराब और गांजा मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पांच बड़े प्लास्टिक डब्बों में करीब 25 लीटर महंगी शराब और 12 किलो गांजा बरामद किया गया। इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Read More :- CG Vidhansabha budget session concluded: पुराने भवन में अंतिम सत्र, नए भवन में होगा अगला सत्र

Raipur Central Jail कैसे पहुंचा नशे का सामान जेल के अंदर?

सूत्रों के मुताबिक, “छोटी गोल” नामक बैरक से यह नशा बरामद हुआ है। बता दें कि इस बैरक में महादेव सट्टा ऐप घोटाले के आरोपी बंद हैं। माना जा रहा है कि VIP कैदियों को इलाज के बहाने एंबुलेंस के जरिए जेल के भीतर शराब और गांजा पहुंचाया गया। जब इन कैदियों की तबीयत ज्यादा बिगड़ती है, तो उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाता है, और उसी दौरान एंबुलेंस को जेल परिसर के अंदर तक लाने की अनुमति दी जाती है। आशंका है कि इसी रास्ते से नशीले पदार्थों की सप्लाई हो रही थी।

Read More :- Mauganj में पुलिस पर हमला: हत्या की जांच करने गई टीम पर जानलेवा हमला, ASI की मौत

Raipur Central Jail जेल में चाकूबाजी की वारदातें भी आईं सामने

इस घटना से पहले, गुरुवार को सेंट्रल जेल के “बड़ी गोल” बैरक में सुबह और शाम दो बार चाकूबाजी की घटनाएं भी हुईं। जेल प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

Read More :- MP budget today : आर्थिक सर्वेक्षण में बड़ा उछाल, जानिए GSDP और प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े!

Raipur Central Jail जेल प्रशासन पर उठ रहे सवाल, अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब

घटना की जानकारी सामने आने के बाद जेल सुप्रिटेंडेंट ने दोपहर 2 से 4 बजे तक जेल में सर्च अभियान चलाया। वहीं, इस लापरवाही को लेकर असिस्टेंट जेलर पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Read More :- IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ICC Champions Trophy 2025 पर जमाया कब्जा

Raipur Central Jail क्या यह जेल में सुरक्षा तंत्र की नाकामी है?

रायपुर सेंट्रल जेल से पहले भी गैंगवार, अवैध सामानों की सप्लाई और VIP ट्रीटमेंट देने की खबरें आती रही हैं। लेकिन इस बार शराब और गांजे की इतनी बड़ी खेप मिलने से यह सवाल उठ रहा है कि जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था इतनी कमजोर क्यों है? और अधिकारियों की मिलीभगत की जांच होगी या फिर मामला दबा दिया जाएगा?

अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस पर क्या कदम उठाते हैं।