Police Line Jabalpur जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं और उनके कार्य से काफी ज्यादा लोग खुलती हैं और सिद्धार्थ बहुगुणा के कारण जबलपुर में क्राइम रेट काफी ज्यादा कम होता हुआ नजर आया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) आज दिनॉक 2-12-2022 को पुलिस लाईन जबलपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। आपने Police Line Jabalpur पुलिस लाईन जबलपुर में आरर्मोरी शाखा में आर्म्स के रख रखाव, साफ सफाई एवं स्टोर शाखा में बलवा ड्रिल सामग्री, डी.एफ.एम.डी, एच.एच.एम.डी. के रख रखाव का निरीक्षण करते हुये आर्म्स की नियमानुसार साफ सफाई होती रहे एवं ड्रोन कैमरे तथा डी.एफ.एम.डी, एच.एच.एम.डी. चालू एवं चार्ज हालत में हों रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी को निर्देशित किया।

तत्पश्चात आपने वाहन शाखा में खडे वाहनों का भी निरीक्षण करते हुये वाहनों के पीए एवं सायरन सिस्टम चालू हालत में है कि नहीं को चैक किया। उल्लेखनीय है, कि इसके पूर्व आपके द्वारा दिनॉक 18-11-22 को पुलिस लाईन का औचक निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण के दौरान आर्म्स की साफ सफाई एवं शासकीय वाहनों को दुरूस्त हालत में रखने हेतु आदेशित किया गया था।

आदेश के परिपालन में क्रेन एवं अन्य वाहनों में डेंट पैंट करवाते हुये वाहनों को दुरूस्त कराया गया है, आज औचक निरीक्षण के दौरान आपके द्वारा उक्त वाहनों को विशेष रूप से चैक किया गया। आपने पुलिस लाईन के कार्यालयीन स्टाफ को स्वच्छता के महत्व को बताते हुये साफ सफाई रखने हेतु आदेशित करते हुये रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी को भी पुलिस लाईन परिसर में प्रतिदिन साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया। तो हालांकि अब यह देखने वाली बात है सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश दिए जाने के बावजूद भी कितना काम होता है या नहीं यह तो हल्की देखने वाली बात है
