PM Svanidhi Yojana: अब सरकार से बिना गारंटी मिलेगा 80 हज़ार रुपए तक का Loan, बस इस Document की होगी ज़रूरत

PM Svanidhi Yojana: सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं जिनके बारे में आम लोगों को काफी कम जानकारी होती है। मगर इन योजनाओं के माध्यम से ये वर्ग ना सिर्फ अपनी तंगी को दूर कर सकता है बल्कि आर्थिक आज़ादी को ओर सार्थक कदम भी बढ़ा सकता है। मोदी सरकार एक खास योजना चला रही है जिसके ज़रिए बिना गारंटी के 80,000 तक का Loan मिल सकता है। इस योजना का नाम है PM Svanidhi Yojana

Read More: JEE Main 2025 सत्र-2 रिजल्ट: जल्द जारी होंगे नतीजे, जानें कैसे चेक करें और आंसर-की विवाद की पूरी जानकारी

क्या है PM Svanidhi Yojana?

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जिसे आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 2020 में शुरू किया गया था, स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे व्यापारियों को बिना किसी गारंटी के लोन देती है। इसका मकसद Corona महामारी से प्रभावित हुए छोटे व्यवसायों को फिर से खड़ा करने में मदद करना है। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए है, जिनका रोजगार लॉकडाउन की मार से ठप हो गया था।

Read More: AAI ATC Recruitment 2025: 309 जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए इस दिन से आवेदन शुरू!

PM Svanidhi Yojana Eligibility: कौन ले सकता है इस योजना का लाभ? 

इस योजना का लाभ वो स्ट्रीट वेंडर्स उठा सकते हैं, जो 24 मार्च 2020 से पहले अपना छोटा-मोटा कारोबार चला रहे थे। सब्जी-फल बेचने वाले, फास्ट फूड की रेहड़ी लगाने वाले, और छोटी दुकानों के मालिक इस योजना के लिए पात्र हैं। सरकार ने इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया है, जिनके पास गारंटी देने के लिए कुछ नहीं है।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत कितना लोन मिलेगा और क्या हैं शर्तें?

शुरुआत में आप ₹10,000 तक का लोन ले सकते हैं। अगर आप इसे समय पर चुकाते हैं, तो अगली बार ₹20,000 और फिर तीसरी बार ₹50,000 तक का लोन मिल सकता है। हर बार लोन की राशि बढ़ाने के लिए पिछले लोन का समय पर भुगतान ज़रूरी है।

लोन की किस्त

राशि

शर्तें

पहली किस्त

₹10,000

कोई शर्त नहीं

दूसरी किस्त

₹20,000

पहली किस्त का समय पर भुगतान

तीसरी किस्त

₹50,000

दूसरी किस्त का समय पर भुगतान

PM Svanidhi Yojana How to Apply | कैसे करें आवेदन? 

आवेदन के लिए आप पीएम स्वनिधि पोर्टल पर जाएं और ‘Apply Loan’ पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर ओटीपी मंगवाएं, फिर फॉर्म भरें। इसके अलावा, नज़दीकी सरकारी बैंक में आधार कार्ड लेकर भी अप्लाई कर सकते हैं।

Read More: Aadhar Card Update: आधार कार्ड पर सरकार का भयंकर फैसला! अब कुछ करने की जरूरत ही नहीं, जानिए अपडेट

PM Svanidhi Yojana Important Documents 

Loan लेने के लिए आधार कार्ड सबसे ज़रूरी दस्तावेज है। आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि otp वेरिफिकेशन हो सके। डिजिटल प्रक्रिया होने की वजह से इस प्रक्रिया में कागज़ी झंझट बेहद कम है।