PM Modi Pahalgam : ‘आतंकवादियों को ढूंढकर सज़ा देंगे, साज़िश रचने वाले भी नहीं बचेंगे’ — PM Modi का बड़ा संदेश

PM Modi Pahalgam बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की धरती से देश और दुनिया को एक स्पष्ट संदेश दिया — भारत अब न सिर्फ तेज़ी से विकसित हो रहा है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जा रहा है।

Read More :- Pahalgam terror attack : पर्यटकों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकियों की पहचान, एक महीने से इलाके में थे सक्रिय

PM Modi Pahalgam आधुनिक बुनियादी ढांचा — गांव से लेकर सीमांत क्षेत्रों तक

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले दस वर्षों में देश में आधारभूत ढांचे में जबरदस्त क्रांति आई है:

  • 12 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंच चुका है।

  • 25 करोड़ से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन दिया गया है।

  • पहले जिन घरों में चूल्हे जलते थे, अब वहां गैस सिलेंडर से खाना पक रहा है।

  • लद्दाख और सियाचिन जैसे दुर्गम इलाकों में अब 4G और 5G कनेक्टिविटी पहुंच चुकी है।

PM Modi Pahalgam स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति

  • पहले AIIMS जैसे अस्पताल केवल बड़े शहरों में होते थे, अब दरभंगा में भी AIIMS बन रहा है।

  • देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है — झंझारपुर में नया मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है।

  • 1.5 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर गांवों में बने हैं, जिनमें से 10 हज़ार बिहार में हैं।

  • जन औषधि केंद्रों से लोगों को 80% तक सस्ती दवाइयां मिल रही हैं — बिहार में 800 से अधिक केंद्र

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों लोगों का मुफ्त इलाज हुआ है।

Read More :- Pahalgam Terrorist attack : बर्फीली वादियों में गूंजीं गोलियां, 12 पर्यटक घायल, 1 की मौत

परिवहन और कनेक्टिविटी में जबरदस्त विस्तार

  • पटना में मेट्रो निर्माण तेजी से जारी है।

  • नमो भारत रैपिड रेल अब पटना से जयनगर के बीच शुरू हो गई है, जिससे दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर के लोग लाभान्वित होंगे।

  • अमृत भारत ट्रेन से बिहार के कामगारों को मुंबई तक की यात्रा में सुविधा होगी।

  • दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई संपर्क बेहतर हुआ है, पटना एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।

कृषि और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान

  • बाढ़ प्रभावित कोशी क्षेत्र में 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ प्रबंधन और सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है।

  • मखाना को GI टैग मिला है, और राष्ट्रीय स्तर का मखाना अनुसंधान केंद्र स्थापित किया गया है।

  • खाद्य प्रसंस्करण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बिहार में बनने जा रहा है।

  • मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआरों को क्रेडिट कार्ड और अन्य सहायता दी जा रही है।

पहलगाम आतंकी हमला: एकजुट भारत का स्पष्ट संदेश

PM Modi Pahalgam 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने भावुक और दृढ़ शब्दों में कहा:

“जिस निर्दयता से हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या की गई, वह देश की आत्मा पर हमला है। ये हमला सिर्फ कुछ राज्यों पर नहीं, पूरे भारत पर हुआ है। कोई बंगाली था, कोई कन्नड़, कोई ओड़िया, कोई बिहारी — लेकिन आज हमारा दुख और हमारा गुस्सा एक है।”

“मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ — आतंकियों और उनके मददगारों को उनकी सोच से भी बड़ी सज़ा मिलेगी। 140 करोड़ देशवासियों की इच्छाशक्ति अब आतंकवाद के आकाओं की कमर तोड़ देगी।”

विकसित भारत के लिए विकसित बिहार आवश्यक

PM Modi Pahalgam प्रधानमंत्री ने दोहराया कि यदि भारत को विकसित बनाना है, तो बिहार का विकास भी उतना ही आवश्यक है:

“शांति और सुरक्षा, तेज़ विकास के लिए सबसे ज़रूरी शर्त है। बिहार के हर वर्ग तक विकास पहुंचे — यही हमारा संकल्प है।”