शादी पर शगुन के तौर पर दिया दोस्तों ने अनोख़ा तौफ़ा, देखकर चौंक गए दूल्हा-दुल्हन

Petrol and diesel Tamil Nadu :- शादी के तोहफे में पेट्रोल और डीजल ! जी हां सही सुना आपने, यहाँ मजाक नहीं सच है, देश में Petrol and diesel पेट्रोल और डीजल की कीमतों का आलम ये है, कि अब लोग इसे अपने दोस्तों की शादी में शगुन के रूप में दिया जारहा है।

मिला 1-1 लीटर पेट्रोल-डीजल

यहाँ बात सीधी तमिलनाडु के चेय्युर की है। यहां ग्रेस कुमार और कीर्तना के दोस्तों ने उनको शादी पर तोहफे के रूप में 1 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर डीजल तोहफे के रूप में भेटदी। दोस्तों के इस अनोखे गिफ्ट को देखकर पहले तो ये नव विवाहित जोड़ा चौंक गया।बाद में उन्होंने दोस्तों की उनके लिए इस तनाव को सरलता से स्वीकार किया। फिर दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ही पेट्रोल और डीजल लेते हुए दोस्तों के साथ ख़ुशी ख़ुशी फोटो भी खिंचाई जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

रोज बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

देश में 22 मार्च के बाद से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी देखी गई है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर तमिलनाडु में भी बढ़ता हुआ देखा गया है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर तक मिल रहा है। कीमतों में आई इस बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब का बेहाल किया हुआ है।

वहीं अब तक पिछले 17 दिनों में देशभर में पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा होता दिखता नजर आया है। सरकार ने 80 – 80 पैसे करके लगभग रोजाना इनकी कीमतों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की है। हालांकि गुरुवार को सरकारी तेल कंपनियों ने इनके दाम नहीं बढ़ाए और लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे से काफी राहत मिली है। दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।