Pahalgam पाहलगाम के बाइसारन घाटी में 22 अप्रैल को हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाया है। इस हमले के बाद देशभर में आक्रोश है और सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है।
Read More :- PM Modi Pahalgam : ‘आतंकवादियों को ढूंढकर सज़ा देंगे, साज़िश रचने वाले भी नहीं बचेंगे’ — PM Modi का बड़ा संदेश
गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को दिए निर्देश
Pahalgam सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से व्यक्तिगत रूप से बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल के बाद भारत में न रहे। राज्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल भारत से वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
Read More :- Pahalgam Terrorist attack : बर्फीली वादियों में गूंजीं गोलियां, 12 पर्यटक घायल, 1 की मौत
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीज़ा रद्द किए
गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि 27 अप्रैल से पाकिस्तान के नागरिकों को जारी किए गए सभी वैध वीज़ा रद्द कर दिए जाएंगे। हालांकि, मानवीय आधार पर जारी किए गए मेडिकल वीज़ा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। इसके साथ ही भारत सरकार ने पाकिस्तान में रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी है।
Read More :- Pahalgam Terrorist attack : बर्फीली वादियों में गूंजीं गोलियां, 12 पर्यटक घायल, 1 की मौत
Pahalgam विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है,
“पाहलगाम आतंकी हमले के बाद कैबिनेट की सुरक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के तहत भारत ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी नागरिकों को दी जाने वाली वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी हैं।”
क्या कहा गया है MEA के बयान में:
सभी वैध पाकिस्तानी वीज़ा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे।
मेडिकल वीज़ा 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे।
सभी पाकिस्तानी नागरिकों को उनके वीज़ा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ना होगा।
यह निर्णय भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।
