Municipal इंदौर नगर निगम के जिन महिला सफाई कर्मियों की दिन-रात की मेहनत से इंदौर ने स्वच्छता में पूरे देश में 5 बार अपना परचम लहराया है, उनकी सुरक्षा को लेकर ही अब सवाल खड़े होने लगे हैं। महिला नियमआयुक्त प्रतिभा पल के रहते उनके विभाग के ही दरोगा जी, सरेआम महिला सफाई कर्मियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं।
”बता दे ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा इंदौर के वार्ड क्रमांक-43 के जोन क्रमांक-10 में सहायक दरोगा आशीष मासूम गोदावरी को लेकर हुआ है” बताया जा तहा है कि दरोगा आशीष ने अस्थाई सफाई कर्मचारी को कॉल कर कहा- कि एक ही तो यार है तेरा इंदौर शहर में आशीष गोदावरी इस पर महिला ने थप्पड़ मारने की बात कही तो बोला थप्पड़ मारने के लिए तुझे मेरे पास आना पड़ेगा” इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई है। महिला ने इंदौर कमिश्नर कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए आरोपी दरोगा पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पूरे देश में Municipal इंदौर शहर में स्वच्छता में हमेशा अपना नाम रोशन किया है। सफाई कर्मचारियों की मेहनत से इंदौर शहर का नाम सफाई में पांचवीं बार नंबर वन पर आया है, लेकिन आज जिस प्रकार सहायक दरोगा द्वारा महिला सफाई कर्मचारी के साथ जिस प्रकार से अभद्र भाषा में फोन पर बात करते हुए उसे प्रताड़ित किया गया है। उससे आज पूरा इंदौर शहर शर्मसार हो गया है।
हम बात कर रहे हैं Municipal इंदौर नगर निगम के एक सहायक दरोगा आशीष मासूम गोदावरी की जिसने निगम की एक अस्थाई महिला सफाई कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसको लेकर समाज ही नहीं इंदौर शहर भी शर्मसार हो गया है। महिला ने इसकी शिकायत इंदौर कमिश्नर और कलेक्टर सहित प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से की है। साथ में कहां है समाज में और शहर में इस प्रकार के अपराधी किस्म के लोगों पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
केवल सेवा समाप्त ही नहीं बल्कि इनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जाना चाहिए। इस मामले के बाद पीड़ित महिला के साथ Municipal निगम की अन्य महिला कर्मचारी भी दिखाई दे रही है। महिला आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
नगर निगम के बाद अब पुलिस करें सख्त कार्रवाई !
सहायक दरोगा आशीष मासूम गोदावरी ऐसी हरकत कई नगर निगम महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कर चुका है। इसके खिलाफ महिला कर्मचारी के पास पूरी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। लेकिन केवल सेवा समाप्त तक ही नहीं इस पर पुलिस कार्रवाई भी होनी चाहिए की मांग कर रही है। नगर निगम के बाद अब पुलिस को भी कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस रिकॉर्डिंग में आशीष मासूम गोदावरी महिला को कॉल करता है।
मोबाइल पर रिकॉर्डिंग बातचीत के अंश
निगम महिला कर्मचारी- ”हेलो कौन”
सहायक दरोगा- ”एक ही तो यार है तेरा इंदौर शहर में आशीष गोदावरी”
निगम महिला कर्मचारी- ”एक थप्पड़ दूंगी”
सहायक दरोगा- ”एक थप्पड़ के लिए तुझे घर आना होगा मेरे पास”
निगम महिला कर्मचारी- ”तहजीब तमीज नहीं सिखाई क्या घरवालों ने”
सहायक दरोगा- ”तहजीब तो सिखाई नहीं मां बाप ने”
दिन रात मेहनत करने वालों के साथ ऐसा व्यवहार
निगम महिला कर्मचारी ने कहा है। कि हम शहर की स्वच्छता के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। नगर निगम में मौजूद कुछ दरोगा हमारे साथ गलत व्यवहार करते हैं। जो सही नहीं है महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करने वाले लोगों की केवल निगम से सेवा समाप्त नहीं बल्कि इनके खिलाफ अपराधिक मामला भी दर्ज होना चाहिए।
कई क्षेत्रों में दरोगा करते हैं ऐसा व्यवहार
नगर निगम के कर्मचारी कई क्षेत्रों में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए रात काम करते हैं रहते हैं। लेकिन कई बार इन्हें गलत व्यवहार का शिकार होना पड़ता है। नगर निगम के दरोगा महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मियों के साथ भी गलत व्यवहार करते हैं। कई बार नौकरी बचाने के लिए स्थाई कर्मचारी अपनी शिकायत वापस लेकर मामले को खत्म कर देते हैं।
