Mukesh Goyal :- प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी Mukesh Goyal मुकेश गोयल ने पत्रकारों से की चर्चा बोले – आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में उतारेगी अपना प्रत्याशी। चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे प्रदेश प्रभारी गोयल मध्यप्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस,भाजपा के बाद अब तीसरे मोर्चे के तौर पर भी अन्य राज्यों में अच्छा वर्चस्व रखने वाली पार्टियां मध्यप्रदेश की ओर रुख कर रही हैं। सपा के बाद आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अपना प्रत्याशी और वार्डों में पार्षद उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।
सभी निकायों में प्रत्याशी उतारने को मैनेजमेंट ने दी हरी झंडी
प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अपना प्रत्याशी उतारने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 16 नगर निगम के महापौर के नाम अगले तीन दिन में पार्टी घोषित कर देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आप पार्टी ने कमेटियों का गठन किया है। जिसमे कैम्पेन कमेटी की कमान प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह को सौपी गई है।
अगले 3 दिन में तय किए जाएंगे महापौर प्रत्याशियों के नाम
उन्होंने बताया कि मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई है जिसमें प्रदेश भर के नगरीय निकायों की समस्यों को शामिल करके उनके समाधान के लिए आम आदमी पार्टी क्या करेगी उसको घोषणापत्र में लाया जाएगा। प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में दावेदारी के लिए हजारों प्रत्याशियों के बायोडाटा उन्हें प्राप्त हुए हैं जिसके लिए तीन व्यक्तियों की छानबीन कमेटी बनाई गई हैं यह कमेटी योग्य उम्मीदवार का फैसला करेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोयल ने इस दौरान प्रदेश की सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस पर भी जमकर कड़े प्रहार किए।
