IPL में बड़ा फेरबदल, माही ने छोड़ी कप्तानी, सर जडेजा को मिली CSK की कमान

MS Dhoni :- आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

आईपीएल 2022 की शुरुआत होने में महज दो दिन बाकी थे। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्ऩई सुपर किंग्स के अपने नए कप्तान की घोषणा की हैं। जानकारी के अनुसार धोनी ने टीम के स्टार खिलाड़ी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

सीएसके के दो सीजन को अगर छोड़ दिया जाए तो साल 2008 से ही धोनी टीम के कप्तान रहे। बीते साल उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स चौथी बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहा। वह इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे सबसे सफल कप्तान रहे। साथ ही यह भी सोचने वाली बात है की धोनी फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये में रीटेन किया था।

लेकिन MS Dhoni महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स अभी भी सोच में है की आईपीएल 2022 में माही सीएसकी की कप्तानी करेंगे या नहीं इस पर काफी समय से चर्चा हो रही थी। कुछ लोगों का बोना था, कि धोनी कप्तान बने रहेंगे।

वहीं, कुछ का मानना है, कि हो सकता इस दौर में सीएसके का नया कप्तान देखने को मिले। हमेशा की तरह क्रिकेट विशेषज्ञ एक बार फिर धोनी के बारे में पूर्वानुमान लगाने में असफल रहे। और कहा भी जाता है, कि धोनी जो करते हैं वो सिर्फ उन्हें पता होता है। वह पूर्व में भी कई बार अपने इस तरह के फैसलों से गतिहीन हैं।

जाफर को आई बाहुबली 2 की याद

महेन्द्र सिंह धोनी माही के इस फैसले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर बाहुबली 2 फिल्म का एक मीम शेयर किया है। वसीम जाफर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का सोशल मीडिया पर नोकझोंक जगजाहिर है।

जाफर ने धोनी की कप्तानी छोड़ने के फैसले पर बाहुबली 2 फिल्म का एक छोटा सा वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें जब अमरेंद्र बाहुबली अपनी राज गद्दी यानी सिंहासन छोड़कर जनता के साथ रहने के लिए आते हैं।