MP Vyapam Teacher Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में 13089 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती !

MP Vyapam Teacher Recruitment 2025 अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है! मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने स्कूल शिक्षा विभाग में 13089 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

MP Vyapam Teacher Recruitment 2025 भर्ती की मुख्य जानकारी

बिंदुविवरण
भर्ती संस्थामध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
पद का नामशिक्षक
कुल पद13089
आवेदन मोडऑनलाइन
स्थानमध्य प्रदेश
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल
वेबसाइटesb.mp.gov.in

MP Vyapam Teacher Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

  • योग्यता: स्नातक + एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण
  • आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
  • अनिवार्यता:
    • मध्य प्रदेश का मूलनिवासी होना चाहिए
    • रोजगार पंजीयन अनिवार्य
    • शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य₹500/-
ओबीसी / एससी / एसटी₹250/-

MP Vyapam Teacher Recruitment 2025 वेतनमान

  • चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन मिलेगा।
  • साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि भी नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे।

MP Vyapam Teacher Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें ?

  1. esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  2. नवीनतम विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें
  3. “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
  4. रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें
  5. सभी आवश्यक जानकारी भरें
  6. दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क भुगतान करें
  7. फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति प्रिंट कर लें

MP Vyapam Teacher Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंटतिथि
आवेदन प्रारंभ18 जुलाई 2025
अंतिम तिथि06 अगस्त 2025
परीक्षा तिथि31 अगस्त 2025
एडमिट कार्डजल्द उपलब्ध होगा

परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्नअंक
कंप्यूटर ज्ञान2020
हिंदी व्याकरण1010
गणित2020
सामान्य ज्ञान2020
मानसिक क्षमता1010
समसामयिकी1010
एमपी सामान्य ज्ञान1010
कुल100100
  • समय: 2 घंटे
  • माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी
  • प्रकार: वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  • नेगेटिव मार्किंग: हाँ

तैयारी कैसे करें ?

  • रोज़ाना करें करेंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन की तैयारी
  • पुराने प्रश्नपत्र हल करें
  • मॉक टेस्ट जरूर दें
  • सिलेबस के अनुसार रणनीति बनाकर पढ़ाई करें
  • स्वस्थ रहें, तनावमुक्त रहें और सकारात्मक सोचें

परीक्षा केंद्र

इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन, सागर, रतलाम, सीधी, बैतूल, मंदसौर, नीमच, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खंडवा, सतना, कटनी आदि प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड / अन्य पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र