MP budget today : आर्थिक सर्वेक्षण में बड़ा उछाल, जानिए GSDP और प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े!

MP budget today भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश करने जा रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार का बजट 4 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है। विपक्ष भी सदन में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है, जिससे हंगामे के आसार हैं।

Read More :- MP Budget Session 2025: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, बजट सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

बजट से पहले वित्त मंत्री का बयान

MP budget today बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने निवास पर पूजा-अर्चना की और फिर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा,

यह बजट जनता के कल्याण का बजट होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हम एक विकासपरक और सर्वसमावेशी बजट पेश कर रहे हैं। इसमें चार प्रमुख बिंदुओं पर फोकस रहेगा—महिला, किसान, युवा और गरीब।

Read more :- IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ICC Champions Trophy 2025 पर जमाया कब्जा

कर्ज लेकर बजट पेश करने के विपक्ष के आरोपों पर जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि,

जब कांग्रेस की सरकार थी, तब प्रदेश की स्थिति कैसी थी, यह सभी जानते हैं। 2003 से पहले का मध्यप्रदेश याद करें, तब के बजट का आकार क्या था? मुख्यमंत्री ने जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे।

MP budget today MP के आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ी बातें

बजट सत्र के दूसरे दिन सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की, जिसमें कई महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं—

Read more :- CG में 1.20 करोड़ से अधिक महिलाओं के बने Ayushman Card, आप भी मोबाइल से करें आवेदन

GSDP में 11.05% की वृद्धि (वर्ष 2024-25)
CSDP (राज्य की शुद्ध घरेलू आय) 13,53,809 करोड़ से बढ़कर 15,03,395 करोड़ (वर्ष 2024-25)
प्रति व्यक्ति शुद्ध आय:

  • वर्ष 2011-12: 38,497
  • वर्ष 2024-25: 1,52,615
    स्थिर भावों पर प्रति व्यक्ति आय:
  • वर्ष 2011-12: 38,497
  • वर्ष 2024-25: 70,434
    प्राथमिक क्षेत्र (कृषि, खनन आदि) का योगदान:
  • 2024-25 में 44.55% से घटकर 44.36%

क्या होगा बजट में खास?

MP budget today इस साल के बजट में सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के लिए नई योजनाएं ला सकती है। उम्मीद है कि बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और कृषि के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।

बजट से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें!