MLAs Siddharth Kushwaha :- भोपाल जरहे ट्रेन मे कांग्रेस के दो विधायक सतना के सिद्धार्थ कुशवाहा MLAs Siddharth Kushwaha एवं कोतमा के सुनील सराफ के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर जीआरपी ने प्रकरण दर्ज किया था । महिला का आरोप है कि रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान दोनों विधायकों ने शराब के नशे में उनके साथ अभद्रता की है। दूसरी तरफ विधायकों का कहना है कि न वे शराब पिए थे और न ही महिला के साथ अभद्रता की। महिला उनकी बर्थ पर बच्चे के साथ लेटी थी, इसलिए थोड़ा विवाद हुआ।
विधायकों का कहना है कि शराब के नशे को लेकर उनका मेडिकल कराया जा सकता है। घटना पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है और प्रियंका गांधी तक से सवाल दाग दिया है।कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनके कोच पर सामने की सीट में बैठी महिला के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई हैं। शराब के नशे में होने का आरोप भी झूठा है। हमारी भी छोटी-छोटी बच्चियां हैं, हम इस तरीके से कभी नहीं कर सकते।
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के साथ से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ भी थे। सुनील सराफ पर भी महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है। हम शराब के नशे में थे तो मेडिकल करवा लिया जाए। कोतमा से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ किसी ने बदतमीजी नहीं की है। सीट को लेकर महिला से बहस हुई थी। हमारी सीट पर महिला बैठी हुई थी, सीट हटाने को लेकर बहस हुई थी। जो बिना विवाद के मुद्दा बनाया गया। वही वो बोले की कोच के अंदर सिर्फ चार लोग मौजूद थे। अगर हम शराब के नशे में थे तो हमारा मेडिकल करवा लिया जाए। हमे कोई अपति नही है।
सुनील सराफ बोले- हम रोज हमेशा सफर करते हैं। हमारी उम्र 50 साल हो गई है सफर करते करते। विधायक हैं यही करेंगे क्या? मैं तो कटनी में बैठा। हमने तो छोटी लाइट में खाना खाया, जिससे बच्चा नहीं जागे। चाहे तो आप स्टाफ से पूछ लीजिए। दरवाजे में क्लिप नहीं होने से दरवाजा बज रहा था। इस कारण उनका बच्चा बार बार जाग रहा था। तो हम क्या कर सकते थे। सिद्धार्थ भाई ने बस इतना पूछा कि आपकी बर्थ कौन सी है, क्योंकि वो उनकी बर्थ पर सो रही थीं।