लोधी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास Minister Prahlad Patel का समाज के युवाओं से आव्हान

Minister Prahlad Patel Jabalpur, 20 March: प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लोधी समाज के युवाओं से वीरांगना रानी अवंति बाई के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश और समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रानी अवंति बाई का बलिदान सत्ता के लिए नहीं, बल्कि प्रजा और किसानों की रक्षा के लिए था, जो भारतीय इतिहास में एक अद्वितीय उदाहरण है। मात्र 26 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

Lodhi Samaj's grand conference on the martyrdom day of braveheart Rani Avanti Bai

Read More :- International Water Day मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने किया जल संरक्षण के लिए व्यापक अभियान

वीरांगना रानी अवंति बाई बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम

Minister Prahlad Patel पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल कंचनपुर आधारताल स्थित कंचन परिसर में आयोजित लोधी क्षत्रिय समाज के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, पाटन नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह और भेड़ाघाट नगर परिषद अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी भी उपस्थित रहे।

Lodhi Samaj's grand conference on the martyrdom day of braveheart Rani Avanti Bai

Read More :- Book Fair जबलपुर में 25 मार्च से 5 अप्रैल तक पुस्तक मेला, तैयारियां अंतिम चरण में

समाज के युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से सीखने की जरूरत

Minister Prahlad Patel मंत्री पटेल ने लोधी समाज के युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास और वंश परंपराओं को जानने और समझने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इतिहास से प्रेरणा लेने से हमें अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने और समाज को मजबूत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं को इतिहास को केवल उपन्यास की तरह पढ़ने के बजाय उसमें अपनी भूमिका तलाशने की सलाह दी।

Lodhi Samaj's grand conference on the martyrdom day of braveheart Rani Avanti Bai

उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शारीरिक, मानसिक और वैचारिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। यदि हम इन तीनों में सक्षम हो गए, तो दुनिया की कोई भी शक्ति हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती और यही वीरांगना रानी अवंति बाई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Lodhi Samaj's grand conference on the martyrdom day of braveheart Rani Avanti Bai

Read More :- MP Jabalpur Road Accident में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

रानी अवंति बाई के इतिहास को पुनर्जीवित करने की पहल

Minister Prahlad Patel मंत्री पटेल ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास ईसा पूर्व से मिलता है, लेकिन बीच के 200-300 वर्षों की जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1982 से पहले समाज को भी रानी अवंति बाई के बलिदान के बारे में अधिक जानकारी नहीं थीब्रिटिश अधिकारी, जो रानी से दो बार युद्ध हार चुका था, ने अपनी डायरी में उनके पराक्रम और वीरता का उल्लेख किया

7 1 9 2

उन्होंने समाज के युवाओं से रानी अवंति बाई से प्रेरणा लेकर समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

लोधी समाज के उत्थान के लिए प्रयास

Minister Prahlad Patel पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस अवसर पर कहा कि 20 मार्च को वीरांगना रानी अवंति बाई का बलिदान दिवस होने के साथ-साथ यह शहीद दिवस भी है। इस दिन पूरा देश भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली।

1 2

पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि लोधी समाज लगातार 15 दिनों तक रानी अवंति बाई के बलिदान को स्मरण करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने समाज की वास्तविक संख्या जानने के लिए ऑनलाइन डेटा संग्रहण अभियान शुरू करने की भी घोषणा की और समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इसमें सहयोग की अपील की।

सम्मेलन में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद रीना ऋषि यादव, शंकर महतो सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन का शुभारंभ मंत्री पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाज की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

देश और समाज के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें!