प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत हितलाभ पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे.

Manas Bhavan :- मानस भवन Manas Bhavan में आयोजित समारोह में 396 हितग्राहियों को 3 करोड़ 40 लाख रूपये की राशि का हुआ वितरण.

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आज गुरुवार को जबलपुर शहर के 396 हितग्राहियों के बैंक खाते में पहली, दूसरी और तीसरी किश्त के रूप में 3 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिये अंतरित की ।

317929524 456893976601283 3556139701160425583 n

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभांवित ये सभी हितग्राही यहाँ Manas Bhavan मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मौजूद थे । नगर निगम द्वारा आयोजित इस समारोह में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह “अन्नू”, केन्ट क्षेत्र के विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी, जबलपुर उत्तर के विधायक श्री विनय सक्सेना, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकूज विज एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल मौजूद थे ।

समारोह में इन अतिथियों द्वारा भी प्रतीक के तौर पर हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिये उनके खाते में अंतरित की गई किश्त की राशि के प्रमाण-पत्र सौंपे तथा उन्हें बधाई दी । जिला स्तरीय समारोह में मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया ।

हालांकि लोगों का कहना है राशि तो बांट दि जा रही हैं पर रोजगार अभी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण उनका घर चलाने में मुश्किल हो रही है बाकी स्टूडेंट्स का कहना है हम इतनी पढ़ाई करते हैं हमारे मां-बाप पढ़ाई पर पैसा लगाने से पीछे नहीं हट रहे पर लेकिन सरकार हमें नौकरी नहीं देने पर मजबूर कर रही है आखिर हम जाएं तो जाएं कहां जिसके कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई व्हाट डिग्री बर्बाद होती हुई नजर आ रही है

पर सभी का कहना है करोड़ों बांटने से अच्छा है हमें रोजगार दें जिससे हमारी पढ़ाई ओवन नौकरी से हमें भी संतुष्टि मिले वोट हमारा घर परिवार शांतिपूर्वक चल सके और हम अपने सपने पूरे कर सकें ।