Kamal Nath Narottam Mishra :- मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक हैं और इसी सिलसिले में नेताओं की बयानबाजी भी सामने आ रही है नेता एक दूसरे पर निशाना साथ रहे हैं साथ ही एक दूसरे पर आरोप भी लगा रहे हैं और साथ ही पुराने गड़े मुर्दे भी उखाड़े जा रहे हैं । गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा Kamal Nath Narottam Mishra की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा – विलास्ता छोड़ने की बात वह कर रहे है, जो कभी गाड़ी से नीचे नहीं उतरते, उम्र का तकाजा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल मे प्रेस कॉन्फ्रेस की जहाँ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की विलास्ता छोड़ने की बात वह कह रहे हैं। जो कभी गाड़ी से नीचे नहीं उतरते, उम्र का तकाजा है।
गृहमंत्री ने ओबीसी आरक्षण के मामले में कहा की कमलनाथ ने कभी सही कहा हो तो बताएं द्वेष पूर्ण आलोचना है, साथ ही सतना मामले पर गृहमंत्री ने बताया की 6 लोग गिरफ्तार किया गाय और कार्रवाई की जारी है।
यासीन मलिक पर गृहमंत्री ने बोलते हुए कहा की यशीन मालिक पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह का ट्वीट नहीं आया। कांग्रेस ने पोषित किया, यासीन मलिक को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। वही ग्रहमंत्री ने मोदी जी के कार्यकाल के 8 साल पूरे होने पर कहा की 8 साल में 60 साल की गलतियां सुधारी हैं। 8 साल विकास के विश्वास के हैं।
धारा 370 हटाना, राम मंदिर का निर्माण यह 8 साल की निशानी है। वही उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा की इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गया कोई वहां गया। 1 सप्ताह में 3 नेता छोड़कर गए ,मध्यप्रदेश में तो कांग्रेस गिरी गिराई है। पता नहीं और कौन-कौन कांग्रेस पार्टी से अलग होगा। और साथ ही लगता है कहीं कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश से हट ही जाएगी हालांकि अभी यह देखने वाली बात है, कि नरोत्तम मिश्रा कि इस बयानबाजी का क्या हास्य निकलता है यह तो वक्त ही बताएगा।
