JKSSB भर्ती 2025 – 621 स्टाफ नर्स, जूनियर फार्मासिस्ट एवं अन्य पदों पर ऑनलाइन आवेदन

JKSSB जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के तहत 621 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें स्टाफ नर्स, जूनियर फार्मासिस्ट और अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 05 अगस्त 2025 से शुरू होकर 18 सितंबर 2025 तक चलेगी।

JKSSB भर्ती 2025 – मुख्य जानकारी

  • संस्था का नाम: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB)
  • विभाग: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • पदों की संख्या: 621
  • पद का नाम: स्टाफ नर्स, जूनियर फार्मासिस्ट एवं अन्य
  • वेतनमान: ₹14,800 – ₹1,13,200 (पोस्ट के अनुसार अलग-अलग)
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: jkssb.nic.in

JKSSB भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 30 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 05 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 सितंबर 2025

आवेदन शुल्क

  • सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹600/-
  • SC, ST, EWS, PwBD उम्मीदवारों के लिए: ₹500/-

आयु सीमा (01-01-2025 के अनुसार)

  • OM श्रेणी: अधिकतम 40 वर्ष
  • SC/ST/RBA/ALC/IB/OBC/EWS: अधिकतम 43 वर्ष
  • PwBD उम्मीदवार: अधिकतम 42 वर्ष
  • सरकारी कर्मचारी/कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी: अधिकतम 40 वर्ष
  • पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): अधिकतम 48 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • ग्रेजुएट / B.Pharma / B.Sc / B.Tech / BE / डिप्लोमा / D.Pharm / 12वीं / 10वीं (संबंधित विषयों में)

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा/स्क्रीनिंग टेस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेरिट लिस्ट

आवेदन कैसे करें ?

  1. उम्मीदवार JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  2. Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

JKSSB भर्ती 2025 – महत्वपूर्ण लिंक