Jitu Patwari :- प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष Jitu Patwari जीतू पटवारी ने की प्रेसवार्ता, बोले – प्रदेश सरकार कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लिए जा रही,सरकार ने पिछले 5 साल में 75 हजार करोड़ रुपए का ब्याज दिया। श्रीलंका जैसी स्थिति में आ रहा प्रदेश-जीतू पटवारी।
कर्ज चुकाने के लिए कर्ज ले रही सरकार।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लिए जा रही है।
आदिवासी बहुल इलाकों की हालत बद से बदतर।
सरकार ने पिछले 5 साल में 75 हजार करोड़ रुपए का ब्याज दिया है। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि प्रदेश में 1 करोड़ 30 लाख नए युवा बेरोजगार युवा एकत्रित हो गए हैं।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश धीरे धीरे श्रीलंका जैसी स्थिति में आ रहा हैं।
पूर्व मंत्री पटवारी ने सरकार पर लगाएं आरोप
उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 21 लाख का हेलीकॉप्टर खरीदा जा रहा है जबकि 1 करोड़ 30 लाख युवा बेरोजगार बेठे है। 15 साल में शिक्षकों की भर्ती नहीं कर पा रहे हैं,कमीशन के लिए कर्ज लिया जा रहा है। जीतू ने कहा कि सरकार विज्ञापन और इवेंट पर पैसा खर्च कर रही है।
उमा भारती का शराबबंदी अभियान महज औपचारिकता।
स्वास्थ्य सेवाओं में केन्द्र सरकार ने 17वा नंबर दिया है,आदिवासी बहुल इलाकों में कई स्कूल एकल और बिना शिक्षकों के संचालित हो रहे हैं। जीतू ने कहा कि उमा भारती का शराब बंदी अभियान महज औपचारिक बनकर रह गया है। वही जीतू पटवारी ने कहा कि अंदेशा तो इस बात का हो रहा है कि कहीं मध्यप्रदेश भी पंजाब की तरह शराबी प्रदेश ना बन जाए। सरकार को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
सरकार विज्ञापन और इवेंट पर पैसा खर्च कर रही है।स्वास्थ्य सेवाओं में केन्द्र सरकार ने 17वा नंबर दिया है,
