सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने दिए अहम निर्देश

Jabalpur SP :- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से Jabalpur SP पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा यातायात विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2 / यातायात) श्री समर वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें शहर के तीनों यातायात थानों — मालवीय चौक, घमापुर और गढ़ा — के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More :-

मुख्य दिशा-निर्देश: Jabalpur SP

🔹 हेलमेट और सीट बेल्ट जांच:
हाईवे की ओर जाने वाले मार्गों पर 8 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे, जहां बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया सवारों और बिना सीट बेल्ट वाले चारपहिया चालकों की जांच की जाएगी। साथ ही, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

506711342 2908173872719942 1682856144610425956 n

🔹 अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही:
नगर निगम के साथ मिलकर शहर के प्रमुख व्यस्ततम क्षेत्रों, चौक-चौराहों और बाजारों से ठेले, गुमटी और अवैध अतिक्रमण हटवाए जाएंगे ताकि यातायात सुगम हो सके।

🔹 स्कूली वाहनों की जांच:
आरटीओ के सहयोग से सभी स्कूली बसों, वैन और अन्य संचालित वाहनों की जांच की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट और सीबीएसई की गाइडलाइंस के अनुसार जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र एवं वैध दस्तावेजों की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी। नशे की हालत में वाहन न चलाने और गति सीमा (40 किमी/घंटा) के पालन की सख्त हिदायत भी दी गई।

505356889 2908173789386617 5417769925016216055 n

🔹 यातायात सैक्टर निर्धारण:
सभी यातायात थानों में पदस्थ अधिकारियों के सैक्टर व बीट का निर्धारण कर, वहां यातायात प्वाइंट तय करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियोजित ढंग से ड्यूटी लगाई जा सके।

🔹 ई-रिक्शा और ऑटो की व्यवस्था:
जिन ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उनका पंजीयन कराया जाएगा और प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा और ऑटो स्टैंड चिन्हित किए जाएंगे। साथ ही इनके लिए अलग लेन एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी।

🔹 यातायात जागरूकता कार्यक्रम:
शहर के स्कूल-कॉलेजों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे भविष्य के नागरिकों को नियमों की जानकारी दी जा सके।

Jabalpur SP पुलिस अधीक्षक का संदेश:

पुलिस अधीक्षक Jabalpur SP श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा,

“किसी भी शहर की छवि उसकी यातायात व्यवस्था से बनती है। पुलिस की भूमिका इसमें सबसे अहम होती है क्योंकि पुलिस सबसे अधिक विज़िबल एजेंसी होती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि शहर का यातायात सुगमता से चले और आम जनता को कोई असुविधा न हो।”

यह कार्य योजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता देगी। सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के पालन हेतु त्वरित कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।