कहीं भी रिहायसी क्षेत्र में अवैध विस्फोटक पदार्थों का संग्रहण न हो

Jabalpur service campaign :- जबलपुर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज 21-10-2022 राजस्व अधिकारियों की वर्चुअल बैठक कर Jabalpur service campaign मुख्यमंत्रीजनसेवा_अभियान में प्रगति की समीक्षा तथा दीपावली पर्व पर कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण शत- प्रतिशत करें और एक नवम्बर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करें।

कलेक्टर डॉ.इलैयाराजा ने इस दौरान ब्लॉकवार समीक्षा कर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आयुष्मान, स्वामित्व, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, त्रुटि सुधार, जाति प्रमाण पत्र, धारणाधिकार की प्रगति, नक्शा शुद्धिकरण, किसान सम्मान निधि तथा आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों के निराकरण समय पर करें। केसीसी के प्रकरण बैंक में लंबित हैं, तो उन्हें देखें और उत्साह के साथ प्रकरणों का निराकरण करें।

312611016 423070053317009 1356508603004513135 n

कलेक्टर ने कहा की दीपावली के पर्व पर कानून व्यवस्था बनायें रखें, फटाखा दुकानों के विजिट करें और फायर सेफ्टी उपकरण दुकानों में रखवायें,दुकान दूर-दूर रहें, फायर ब्रिगेड फंक्शनल रहे, फटाखा दुकान गाइडलाइन के अनुसार हो। एसडीएम व सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि पास में ही फायर ब्रिगेड रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में सीईओ जनपद अग्नि सुरक्षा का इंतजाम करें।

कहीं भी अग्नि दुर्घटना न हो इसलिए गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। मेडीकल कालेज में बर्न वार्ड तैयार रखें तथा वहां डॉक्टर व पैरा मेडिकल स्टॉफ भी रहे। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी रिहायसी क्षेत्र में अवैध विस्फोटक पदार्थों का संग्रहण न रहे यदि ऐसा कहीं पाया जाता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करें।

कलेक्टर ने कहा कि गृह प्रवेशम के कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न करायें तथा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। उन्होने नवम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप कार्य कर शासन की योजनाओं का लाभ आम जन तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचायें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से करें और यह भी देखें की समय सीमा के बाहर कितने आवेदन है उन्हें संवेदनशीलता के साथ निराकरण करें।