Jabalpur: निर्माणाधीन मकान में निकला कोबरा, मजदूरों में मचा हड़कंप

Jabalpur :- जबलपुर के खजरी-खिरिया बाइपास पर सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान में कोबरा दिखने से हड़कंप मच गया। घटना उस वक्त हुई जब मजदूर खाना खा रहे थे। अचानक एक कोबरा उनके पास आकर बैठ गया। मजदूर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे, जिससे कोबरा पास रखे लकड़ी के गट्ठे के बीच छिप गया।

Read More :- Indore की हिंदू युवती और जबलपुर के मुस्लिम युवक की शादी को हाईकोर्ट की मंजूरी

सेंटिंग की पटियों के बीच मिला कोबरा
Jabalpur ठेकेदार और मकान मालिक के मौके पर पहुंचने पर मजदूरों ने बताया कि कोबरा सेंटिंग की पटियों में छिपा हुआ है और जोर-जोर से फुंफकार रहा है। जब मकान मालिक ने देखा, तो लगभग पांच फीट लंबा कोबरा पटियों के बीच बैठा था। भगाने की कोशिश पर नाग और ज्यादा आक्रामक हो गया।

Read More :- अंबेडकर विरोध प्रदर्शन को लेकर मची अफरातफरी में सांसद घायल, भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत पर विचार कर रही है

सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
Jabalpur स्थिति को देखते हुए मकान मालिक ने सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को बुलाया। दुबे ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक कोबरा को पकड़ा और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। घटना के बाद मजदूरों ने राहत की सांस ली।

Read More :- बूढ़ा तालाब में चौपाटी खोलने का विरोध: पाथ-वे पर लगाई जा रही दुकानें, मॉर्निंग वॉक करने वालों और छात्राओं की प्राइवेसी पर सवाल