Jabalpur Medical College के डॉक्टर पर छेड़छाड़ की FIR, महिला क्लर्क का आरोप- एक साल से कर रहा था परेशान

Jabalpur Medical College में पदस्थ एक डॉक्टर के खिलाफ महिला क्लर्क ने छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर करीब एक साल से उसका पीछा कर रहा था और मोबाइल पर चैटिंग के जरिए आपत्तिजनक बातें लिखता था। परेशान होकर महिला ने परिजनों के साथ लार्डगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur Medical College

ऑफिस से घर तक पीछा करने का आरोप

Jabalpur Medical College मामला जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है। यहां पदस्थ महिला क्लर्क ने डॉक्टर अजय सिंह ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, डॉक्टर पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था।

आरोप है कि जब भी महिला ऑफिस पहुंचती थी, डॉक्टर उसके पीछे-पीछे आ जाता था और उसके केबिन में घंटों बैठा रहता था। शुरुआत में महिला ने इसे सामान्य समझा, लेकिन बाद में डॉक्टर ने घर जाते समय भी उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

महिला का कहना है कि डॉक्टर मोबाइल पर चैटिंग के दौरान प्यार का इजहार करता था और आपत्तिजनक मैसेज भेजता था। कई बार मना करने के बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।

11 NOV.01 46 21 20.Still001

मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी

Jabalpur Medical College लगातार परेशान होने के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों के साथ लार्डगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने पुलिस को मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं। पुलिस अब इन डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जा सके।

11 NOV.01 46 41 16.Still003

डॉक्टर के खिलाफ भाई ने भी दर्ज कराई थी शिकायत

Jabalpur Medical College इस मामले में एक और घटनाक्रम सामने आया है। महिला के भाई ने जब डॉक्टर को समझाने की कोशिश की तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

डॉक्टर ने रविवार को लार्डगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने महिला के भाई पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के भाई के खिलाफ भी FIR दर्ज की है।

इसके बाद मंगलवार रात महिला ने डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई।

11 NOV.01 46 32 02.Still002

जल्द गिरफ्तार हो सकता है आरोपी डॉक्टर

Jabalpur Medical College सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक, महिला की शिकायत और उपलब्ध कराए गए डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इस घटना के सामने आने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस मामले में क्या विभागीय कार्रवाई करता है।