Jabalpur district के किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि नवाचार न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देशभर में पहचान बना रहे हैं। यही कारण है कि जिले के नवाचार अपनाने वाले किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी मिल रहा है।
Read More :- Bhopal रबी उपार्जन नीति 2024-25: चना, मसूर और सरसों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू, 10 मार्च तक कराएं रजिस्ट्रेशन
22 और 23 फरवरी को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र, नागपुर (महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जबलपुर जिले के दो किसानों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Jabalpur district कौन-कौन से किसान हुए सम्मानित ?
- बेस्ट फार्मर अवार्ड: ग्राम भरतरी, पाटन के किसान दुर्गेश पटेल (किनोवा की खेती के लिए)
- इनोवेटिव फार्मर अवार्ड: ग्राम मादा, पाटन के किसान कैलाश यादव (चिया की खेती के लिए)
जिले के उप संचालक कृषि डॉ. एस. के. निगम ने दोनों किसानों को बधाई दी और अन्य किसानों से भी नवाचार अपनाने का आग्रह किया।
Read more :- छत्तीसगढ़ में आचार संहिता समाप्त: रुके हुए विकास कार्य होंगे शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश
Jabalpur district किनोवा और चिया की खेती में सफलता की कहानी
दुर्गेश पटेल – किनोवा की खेती
ग्राम भरतरी के किसान दुर्गेश पटेल को किनोवा की खेती के लिए बेस्ट फार्मर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- किनोवा को “सुपर फूड” या “सुपर ग्रेन” कहा जाता है।
- दुर्गेश पटेल 70 एकड़ में किनोवा की खेती कर रहे हैं।
- इससे पहले वे अश्वगंधा की खेती भी कर चुके हैं।
कैलाश यादव – चिया की खेती
- ग्राम मादा के कैलाश यादव को इनोवेटिव फार्मर अवार्ड से नवाजा गया है।
- उन्होंने चिया की खेती को अपनाया और 150 एकड़ तक इसका विस्तार किया।
- वर्ष 2020 में मात्र 5 एकड़ में शुरू हुई चिया खेती अब कई किसानों तक पहुंच चुकी है।
- अन्य जिलों के किसान भी ग्राम मादा से बीज खरीदकर चिया की खेती शुरू कर रहे हैं।
- एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के माध्यम से कैलाश यादव ब्रांडिंग और पैकिंग कर, राष्ट्रीय मेले में चिया उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं।
Jabalpur district में कृषि नवाचार की बढ़ती पहचान
➡ उप संचालक कृषि डॉ. निगम के अनुसार, जिले में किसानों द्वारा नए प्रयोग और उन्नत खेती के तरीकों को अपनाया जा रहा है, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ ही किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।
➡ अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ. इंदिरा त्रिपाठी के अनुसार, चिया और किनोवा जैसी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
➡ अब जबलपुर के किसान न केवल प्रदेश बल्कि देशभर के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं।
Read more :- Jabalpur VFJ में बैंक डकैती की साजिश नाकाम: पुलिस ने घेराबंदी कर 6 बदमाशों को धर दबोचा, हथियार भी बरामद
किसान भाइयों से अपील
यदि आप भी किनोवा, चिया या अन्य उन्नत फसलों की खेती के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो निकटतम कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें और आधुनिक खेती से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि करें!