Jabalpur Crime – पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा श्रीमती पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना खितौला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 9 किलो 923 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.98 लाख रुपये है, जप्त करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जबलपुर में बड़ी कार्रवाई: 9.9 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
सिहोरा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का छापा, 1.98 लाख रुपये का गांजा बरामद
Read More :- लोधी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास Minister Prahlad Patel का समाज के युवाओं से आव्हान
Jabalpur Crime गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 21 मार्च 2025 को थाना खितौला पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिहोरा रेलवे स्टेशन के बाहर हनुमान मंदिर के पास तीन व्यक्ति गांजा सप्लाई करने के उद्देश्य से मौजूद हैं। सूचना मिलते ही एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की योजना बनाई गई।
पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताए हुलिए से मिलते-जुलते तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। इनमें से दो के पास ट्रॉली बैग थे। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दो को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
Read More :- Book Fair जबलपुर में 25 मार्च से 5 अप्रैल तक पुस्तक मेला, तैयारियां अंतिम चरण में
Jabalpur Crime गिरफ्तार आरोपी और जप्त सामान
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम विनीत पटेल (45 वर्ष), निवासी सिंगलदीप, थाना पनागर एवं आयुष मरावी (21 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 43, बिलासपुर, थाना तुरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बताया। फरार हुए आरोपी की पहचान रिजवान खान (27 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 3, अंबेडकर वार्ड, बालाघाट के रूप में हुई।
Read More :- International Water Day मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने किया जल संरक्षण के लिए व्यापक अभियान
Jabalpur Crime पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर –
विनीत पटेल के पास वीवो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं ग्रे रंग के ट्रॉली बैग में पारदर्शी पन्नी में रखा गांजा मिला।
आयुष मरावी के पास इनफिनिक्स कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल एवं ट्रॉली बैग में पारदर्शी पन्नी में रखा गांजा मिला।
गांजे की कुल तौल 9 किलो 923 ग्राम पाई गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.98 लाख रुपये आंकी गई।
Read More :- MP Jabalpur Road Accident में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 3 की मौत, 25 से अधिक घायल
Jabalpur Crime आरोपियों पर मामला दर्ज
गांजा और दोनों मोबाइल फोन जप्त कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
Jabalpur Crime पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खितौला श्रीमती अर्चना सिंह जाट के नेतृत्व में उप-निरीक्षक आर.बी. मिश्रा, सहायक उप-निरीक्षक जितेंद्र मिश्रा, विष्णुदत्त शुक्ला, बुद्धदेव सिंह, आरक्षक संदीप द्विवेदी, मयंक शुक्ला, मनोज दुबे, राजेश सिंह, विजय यादव, जितेंद्र राय, अखिलेश चतुर्वेदी, मिराजुद्दीन खान, श्याम उइके, चालक आरक्षक रमेश रैदास एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश जारी है।
