जबलपुर मे अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर.

Jabalpur Bhoo maaphiyaon :- जहां एक तरफ शिवराज सिंह चौहान भू माफियाओं Jabalpur Bhoo maaphiyaon पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से ही जबलपुर में साथ ही जबलपुर के आसपास के क्षेत्रों में कई अवैध कॉलोनियां और कई लोगों के चलते अवैध निर्माण पर जमींदोज किया गया था । लेकिन शायद अब भी यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। और ऐसा लगता है, की जैसे अब यह Jabalpur Bhoo maaphiyaon भू माफिया और भी निडर हो चुके हैं । क्योंकि अब एक के बाद एक और निर्माण होते चले जा रहे हैं और जिला प्रशासन इन्हें तोड़ ने से थक नहीं रहा है।

301973630 383028810654467 6115577940170896719 n

जिला प्रशासन द्वारा पुलिस और नगर निगम के सहयोग से आज आधारताल तहसील के अंतर्गत कठौन्दा में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी में चल रहे निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई । कॉलोनी का निर्माण खसरा नम्बर 180/1 की करीब 2 एकड़ वर्गफुट निजी भूमि पर पारस परिसर के नाम से किया जा रहा था। नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान 800-800 वर्ग फुट पर बने चार मकान तथा इतनी ही भूमि पर बनी चार प्लिंथ को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

302176665 383029133987768 1587481144063262284 n

इसके अलावा कॉलोनाइजर के ऑफिस और कॉलोनी के प्रवेश द्वार को भी जमीनदोज कर दिया गया। श्री जायसवाल के मुताबिक ध्वस्त किये गये निर्माणों की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीएसपी तुषार सिंह, थाना प्रभारी माढ़ोताल, अधारताल व नगर निगम का दल उपस्थित था। तो अब देखने वाली बात हे की सरकार इसी तरह लोगों के निर्माणों को कब तक रोकेगी और कब तक जमींदोज करती रहेगी। अगर सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया तो ये सील सिला कभी खत्म नहीं होगा। और हमेशा की तरह लोग आवेद निर्माणों करते रहे गए और प्रशासन अवैध कॉलोनी पर चलता रहे गया बुलडोजर.