निगमकर्मियों को भारी पड़ सकती है ”बर्बरतापूर्ण कार्रवाई”

Indore Municipal :- इंदौर में नगर निगम द्वारा मालवा मील, मोती तबेला, राजवाड़ा सहित शहर भर में सड़क किनारे लगने वाले ठेले और अवैध गुमटियां हटाने की मुहिम चलाई जा रही है। इससे कई गरीब जो कामकाज कर दो टाइम की रोटी कमा कर खा रहे हैं। उनका काम धंधा भी खराब हो रहा है।

ठेले व गुमटियां हटाने के दौरान Indore Municipal निगम द्वारा जिस तरह बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है, वह उचित नहीं है। लेकिन जिस तरह से निगमकर्मी की बर्बरता आए दिन बढ़ती जा रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले कुछ समय में नगर निगम कर्मी की मुसीबत बढ़ सकती है।

क्योकि इससे पूर्व भी आवारा पशुओं को पकड़ने की मुहिम के दौरान गोरी नगर में निगम कर्मी शुभम कुशवाह की हत्या हो चुकी है। लेकिन इसके बाद भी निगम अपनी ताकत का प्रदर्शन करने में बाज नहीं आ रहे हैं।

प्रदेश की औद्योगिक राजधानी को स्मार्ट सिटी शहर बनाने और सड़कों को घेरकर लगाई जाने वाली दुकानों व ठेले वालों को हटाने का अभियान निगम ने चलाया हुआ है। इसके चलते मालवा मील, सब्जी मंडी और पाटनीपुरा सब्जी मंडी हटा दी गई।

इसके बाद भी मालवा मिल चौराहे से जंजीरवाला चौराहे के बीच बड़ी संख्या में अवैध गुमठियां व ठेले वाले रास्ता घेरकर कारोबार कर रहे है। इनको हटाने ले लिए निगम का अमला पहुंचा और बर्बरता पूर्वक कारवाही करते हुए ठेले और गुमटियां हटवाई। कार्यवाही कर रहे निगम कर्मियों का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें युवक को रिमूवल अमले ने पकड़ा हुआ है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक ने कई बार हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। जब युवक अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सका तो वह नगर कर्मी की जीप के सामने लेट गया। और निगम कर्मियों को उसे छोड़ना पड़ा।

इस कार्रवाई में जहां निगम कर्मियों की क्रूरता दिखाई दे रही है, तो वह ग़रीब की बेबसी भी दिखाई दे रही है। मोती तबेला कलेक्ट्रेट के सामने लगने वाली सब्जी की दुकान हटाने के दौरान भी निगम कर्मियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था। इस समय भी गरीब ठेले वाले और दुकानदारों ने नाराजगी जाहिर की थी।

मुहिम पटरी पर, नहीं लगेगी दुकान है

आदर्श राजवाड़ा बनाने के लिए नगर निगम लगातार कोशिश कर रही है। इसके चलते राजवाड़ा क्षेत्र में पटरी पर लगने वाली दुकानों को हटा दिया गया और सैकड़ों दुकानदारों को दुकाने आवंटित की जा रही है। इसके बाद भी कई नई दुकाने पटरी पर लगाना शुरू हो गई है, इसके चलते इमामबाड़ा और पिपली बाजार में बड़ी संख्या में पटरी पर दुकानें लग रही है। इस दुकान को हटाने के लिए निगम ने मुहिम शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हर दिन निगम का अमला राजबाड़ा क्षेत्र में मुहिम चलाएगा और पटरी पर लगने वाली दुकानों को हटाएगा।