Indian Railway रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना भोपाल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट और वजह

Indian Railway अगर आप आने वाले दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं और आपकी ट्रेन भोपाल मंडल से होकर गुजरती है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गोरखपुर मंडल में तीसरी रेल लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से भोपाल मंडल से होकर जाने वाली 26 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दी गई हैं।

Read More :- CG WCD Balod भर्ती : बिना शुल्क, सीधे मेरिट पर चयन – आज ही करें आवेदन!

Indian Railway क्यों रद्द की गईं ट्रेनें ?

Indian Railway उत्तर पूर्व रेलवे के अंतर्गत गोरखपुर जंक्शन और गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत इंटरलॉकिंग कार्य होगा, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। यही कारण है कि रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा और संचालन के मद्देनज़र इन ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

Read More :- Banking Jobs 2025: बिना परीक्षा सीधे बैंक ऑफ बड़ौदा में पाएं नौकरी, 7वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल

यहां देखें पूरी लिस्ट

Indian Railway ट्रेन संख्याट्रेन का नामरद्द होने की तारीखें
12590सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस01 मई 2025
11038गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस19 अप्रैल, 03 मई 2025
12511गोरखपुर–कोचुवेली एक्सप्रेस27 अप्रैल, 01, 02, 04 मई 2025
11037पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस17 अप्रैल, 02 मई 2025
12589गोरखपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस30 अप्रैल 2025
12512कोचुवेली–गोरखपुर एक्सप्रेस30 अप्रैल, 04, 06, 07 मई 2025
15018गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस27 अप्रैल–03 मई तक रोज़ाना
12591गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस26 अप्रैल 2025
12597गोरखपुर–सीएसएमटी एक्सप्रेस22, 29 अप्रैल 2025
12598सीएसएमटी–गोरखपुर एक्सप्रेस23, 30 अप्रैल 2025
15017एलटीटी–गोरखपुर एक्सप्रेस27 अप्रैल–03 मई तक रोज़ाना
12592सिकंदराबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस28 अप्रैल 2025
15023गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस22, 29 अप्रैल 2025
15024यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस24 अप्रैल, 01 मई 2025
15029गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस24 अप्रैल, 01 मई 2025
15066पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस16, 18–23, 25–26, 28–30 अप्रैल, 02, 03, 05 मई 2025
15030पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस26 अप्रैल, 03 मई 2025
20104एलटीटी–गोरखपुर एक्सप्रेस20 अप्रैल–03 मई तक रोज़ाना
15046ओखा–गोरखपुर एक्सप्रेस27 अप्रैल, 04 मई 2025
15065गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस15, 17–22, 24–25, 27–29 अप्रैल, 01, 02, 04 मई 2025
15045गोरखपुर–ओखा एक्सप्रेस24 अप्रैल, 01 मई 2025
15067गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस16, 23, 30 अप्रैल 2025
22534यशवंतपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस30 अप्रैल 2025
15068बांद्रा ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस18, 25 अप्रैल, 02 मई 2025
20103गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस19 अप्रैल–02 मई तक रोज़ाना
22533गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस28 अप्रैल 2025

Read More :- जबलपुर Police Sampat Upadhyay (IPS) : माढोताल में ताश पर जुआ खेलते 7 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 1.70 लाख नकद एवं दो कारें जब्त

Indian Railway रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर करें। इसके लिए आप निम्नलिखित सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं:

  • NTES मोबाइल ऐप (National Train Enquiry System)

  • रेलवे की वेबसाइट: www.enquiry.indianrail.gov.in

  • रेलवे हेल्पलाइन नंबर: 139

अगर आपकी यात्रा की योजना ऊपर दी गई ट्रेनों में से किसी से है, तो कृपया पहले से वैकल्पिक इंतजाम कर लें और संबंधित तारीख पर ट्रेन स्टेटस की पुष्टि जरूर करें। रेलवे का यह कार्य भविष्य की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए किया जा रहा है।