IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ICC Champions Trophy 2025 पर जमाया कब्जा

ICC Champions Trophy 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 252 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Read More :- CG में 1.20 करोड़ से अधिक महिलाओं के बने Ayushman Card, आप भी मोबाइल से करें आवेदन

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत बना चैंपियन

ICC Champions Trophy 2025 भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 48, शुभमन गिल ने 31 और अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। केएल राहुल 34 रनों पर नाबाद लौटे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हार्दिक पांड्या ने 18 और रविंद्र जडेजा ने 9 रन बनाए।

Read More :- Women Day पर SBI का बड़ा तोहफा: बिना गारंटी मिलेगा लोन, जानें कैसे उठाएं लाभ

भारत की ऐतिहासिक जीत, 25 साल पुराना हिसाब चुकता

ICC Champions Trophy 2025 इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 25 साल पुराना हिसाब बराबर कर लिया। भारत ने 2002 और 2013 के बाद तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। यह खिताब भारत के लिए 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में मिली सबसे बड़ी जीत है।

Read More :- Mohammed Shami का बड़ा खुलासा: भारत को दुबई में खेलने का फायदा मिला

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

ICC Champions Trophy 2025 भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप जाधव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला। न्यूजीलैंड की टीम 251 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

भारत का अब तक का सफर

ICC Champions Trophy 2025 टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई है।