Heat wave in MP मध्यप्रदेश इस वक्त तीव्र गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को इस सीजन में पहली बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। खजुराहो, गुना और नौगांव सबसे अधिक गर्म शहर रहे, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम की चेतावनी दी है।
Heat wave in MP सबसे गर्म रहा छतरपुर जिला
Heat wave in MP छतरपुर जिले के खजुराहो में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। नौगांव में पारा 44 डिग्री और गुना में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य गर्म शहरों में रतलाम, सागर, सीधी (43.8), दमोह (43.6), सतना, शाजापुर (43.1), नर्मदापुरम, रीवा (42.6), टीकमगढ़ (42.3), शिवपुरी, रायसेन (42), धार (41.9), उमरिया (41.7), खरगोन (41.4), मलाजखंड (41), सिवनी (40.4), बैतूल (40.2), खंडवा (40.1) और छिंदवाड़ा (40) शामिल हैं।
Read More :- Staff Selection Commission SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025: एप्लीकेशन स्टेटस और एडमिट कार्ड चेक करने का आसान तरीका
Heat wave in MP प्रमुख शहरों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
Heat wave in MP ग्वालियर में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, उज्जैन में 42.8 डिग्री, भोपाल में 42.2 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और इंदौर में 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह पहली बार है जब 28 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है।
गर्म हवाओं से नहीं मिलेगी राहत: अगले तीन दिन तक हीट वेव का असर
मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, प्रदेश में चल रही गर्म हवाओं के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। आगामी तीन दिनों तक तापमान में किसी भी गिरावट की संभावना नहीं है। इसके बाद मामूली राहत मिल सकती है।
Heat wave in MP अप्रैल के दूसरे पखवाड़े का अनुमान
- तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इस दौरान लू चलने और हल्की बारिश की संभावना है।
- चौथा सप्ताह: तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में तापमान 43-45 डिग्री तक जा सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते लू का प्रभाव और बढ़ सकता है।
पिछले वर्षों का तापमान ट्रेंड
- भोपाल: 29 अप्रैल 1996 को रिकॉर्ड 44.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, अप्रैल में अक्सर बारिश भी देखी जाती है।
- इंदौर: 25 अप्रैल 1958 को 44.6 डिग्री, 2023 में 22.3 मिमी बारिश दर्ज हुई।
- जबलपुर: 28 अप्रैल 1970 को 45.4 डिग्री, 1935 में 50.3 मिमी बारिश हुई थी।
- ग्वालियर: 28 अप्रैल 1958 को 46.2 डिग्री, 1909 में 67.6 मिमी बारिश का रिकॉर्ड।
- उज्जैन: 18 अप्रैल 2010 को 45.2 डिग्री, 2023 में एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई।
Heat wave in MP हीट वेव अलर्ट: अप्रैल-मई में 35 दिनों तक गर्म हवाओं का असर संभव
मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में 15 से 20 दिन तक हीट वेव का प्रभाव रहेगा और लगभग 30 से 35 दिन तक गर्म हवाएं चलेंगी। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में हीट वेव की संभावना सबसे अधिक है।